फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection By DM Usnagar

Udham Singh Nagar News: कैलाश नदी का रुख सीधा करने के लिए नदी को चैनेलाइज करें

Wed, 31 May 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Inspection By DM Usnagar
सितारगंज। डीएम युगल किशोर पंत ने आगामी मानसून सत्र को देखते हुए क्षेत्र की नदियों और डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने कैलाश नदी का रुख सीधा करने के लिए नदी को चैनेलाइज करने के निर्देश दिए। कहा कि नदी में जमी सिल्ट से नदी के तटबंधों को मजबूत भी किया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम पंत ने सलमती, डोहरी भूड़झाला गांव में कैलाश नदी का निरीक्षण किया। वह नानकसागर डैम भी पहुंचे। डीएम ने सलमती में कैलाश नदी का रुख मोड़कर सीधा और चैनेलाइज करने के निर्देश दिए। कहा कि नदी को चैनेलाइज करने के दौरान सिल्ट से नदी के किनारों को भी मजबूत किया जाए। डीएम ने मक्का की फसल उत्पादन का जायजा लेते हुए किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। नकदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने डोहरी गांव में कैलाश नदी से भूकटाव की आशंका को देखते हुए नदी को चैनेलाइज कर स्टड्स लगाने के निर्देश दिए। भूड़झाला गांव में कैलाश नदी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बरसात में नदी का पानी खेतों में न जाने देने और घरों तक पानी न पहुंचने के लिए स्थायी समाधान कराने को कार्य योजना तैयार करने के कहा। इसके बाद डीएम ने बैगुल पुल का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पंत ने श्री कृष्ण प्रणामी महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ गौशाला का निरीक्षण कर धर्मशाला में पशुओं की उपलब्धता, धर्मशाला संचालन आदि के बारे में जाना। वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, एसई प्रमोद दीक्षित, ईई बीसी नैनवाल, एसडीएम तुषार सैनी, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, शीतल सिंघल, महेश मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed