फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Innocent child molested in restaurant, family members catch waiter and hand him over to police

Udham Singh Nagar News: रेस्टोरेंट में मासूम से अभद्रता, परिजनों ने वेटर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Innocent child molested in restaurant, family members catch waiter and hand him over to police
रुद्रपुर के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के सत्यापन न होने पर कार्रवाई करती पुलिस। पुलिस
रुद्रपुर। काशीपुर सड़क स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर रात परिवार के साथ खाना खाने गई पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेस्टोरेंट के वेटर ने अश्लील हरकत की। बच्ची रेस्टोरेंट परिसर में खेल रही थी, तभी वेटर उसे बहला-फुसला कर सुनसान कोने में ले गया। वहीं पुलिस टीम ने होटल के कर्मचारियों के सत्यापन न होने पर रेस्टोरेंट के स्वामी प्रीत विहार निवासी नंद किशोर गुप्ता का 10 हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन

बच्ची की बड़ी बहन की सतर्कता से मामला उजागर हुआ। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भाग रहे वेटर अरविंद निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश को घेराबंदी कर दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

........
संबंधित वेटर समेत 21 कर्मियों का नहीं मिला सत्यापन
पुलिस की जांच में रेस्टोरेंट संचालक की घोर लापरवाही सामने आई है। पुलिस के सत्यापन अभियान की परतें भी खुली हैं। घटना में शामिल वेटर के साथ ही रेस्टोरेंट में काम करने वाले अन्य 20 कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न होने की बात सामने आई है। एसएसआई ने बताया कि रेस्टोरेंट स्वामी को एक सप्ताह के भीतर सभी कर्मियों का सत्यापन कराकर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed