{"_id":"658c7a435d579145df006926","slug":"industries-started-expanding-in-kashipur-kashipur-news-c-8-1-hld1014-283249-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: काशीपुर में होने लगा उद्योगों का विस्तार, युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें कब और कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: काशीपुर में होने लगा उद्योगों का विस्तार, युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें कब और कैसे
Thu, 28 Dec 2023 07:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:06 PM IST
सार
काशीपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 40 फैक्टरी की स्थापना होना तय हो चुका है। इनमें जाने मानें ग्रुप आईटीसी, श्री भगवती ऑर्गेनिक्स, नैनी पेपर मिल, जिंदल पॉलीप्लास्ट समेत कई ग्रुप शामिल हैं।
विज्ञापन
उद्योग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले दिनों देहरादून में आयोजित किए गए इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्ताव धरातल पर उतरना शुरू हो गए हैं। काशीपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 40 फैक्टरी की स्थापना होना तय हो चुका है। इनमें जाने मानें ग्रुप आईटीसी, श्री भगवती ऑर्गेनिक्स, नैनी पेपर मिल, जिंदल पॉलीप्लास्ट समेत कई ग्रुप शामिल हैं। अधिकतर फैक्टरी ऐसी हैं जिनके उद्योग पहले से लगे हुए हैं और उनका विस्तार कर रहे हैं। ऐसी दस से अधिक कंपनियों ने अपने परिसर में काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जमीन आवंटन की प्रक्रिया होने लगी शुरू
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि करीब पचास से ज्यादा कंपनियों के निवेश के प्रस्ताव उद्योग केंद्र के माध्यम से आए हुए हैं। कुछ बड़े समूहों ने दिल्ली में भी अपने प्रस्ताव दिए हुए हैं। काशीपुर क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुए प्रस्ताव का अध्ययन कर कंपनियों को जमीन आवंटन तथा विस्तार करने संबंधी प्रक्रिया शुरू होने लगी है। एक वर्ष के अंदर अधिकतर कार्य पूरे हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इन कंपनियों के अस्तित्व में आने से रोजगार मिलेगा और क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी।
विज्ञापन
केजीसीसीआई ने सरकार के प्रयासों को सराहा
समिट में आए निवेश के प्रस्तावों पर प्रशासन की ओर से धरातल पर काम शुरू करने का कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। चैंबर अध्यक्ष अशोक बंसल ने बताया कि कई औद्योगिक इकाइयां हैं जिन्होंने अपने विस्तार को साकार रूप देना शुरू कर दिया है। यह कंपनियां पहले से ही क्षेत्र के विकास में अहम योगदान निभा रही हैं। इनमें नैनी पेपर मिल, सिद्धार्थ ग्रुप आदि शामिल हैं। उन्होंने सरकार से मूलभूत सुविधाओं के लिए और तेजी से काम करने की मांग की है।
विज्ञापन