फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Indus Tech Expo In Rudrapur

Udham Singh Nagar News: इंडस टेक एक्सपो में देशभर की 150 कंपनी ने लगाई औद्योगिक प्रदर्शनी

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Indus Tech Expo In Rudrapur
- तीन दिवसीय प्रदर्शनी का यूपी के कृषि शिक्षा राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश के कृषि-शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्रालय में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल के कन्वेंशन हॉल में इंडस टेक एक्सपो 2023 का शुभारंभ किया। औद्योगिक प्रदर्शनी में देशभर की 150 कंपनी प्रतिभाग कर रही हैं। एक्सपो में धातु निर्माण से जुड़ी तकनीक जैसे हाई स्पीड लेजर कटिंग मशीन, शीट मेटल वर्किंग, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, जोइनिंग प्रोसेस, मेटलर्जी के साथ ही उद्योगों के लिए रोजमर्रा की मशीन जैसे कंप्रेसर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर, कंट्रोल पैनल, एलईडी लाइट आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि बलदेव सिंह औलख ने कहा कि एक्सपो में यूपी समेत जिले के उद्योगों को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों के कलपुर्जे बनाए हैं, जिन्हें उद्योगों में लगाने से प्रबंधकों को मशीनरी कार्य करने में काफी राहत मिलेगी। विशिष्ट अतिथि मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि रुद्रपुर उत्तराखंड में उद्योगों का बहुत बड़ा हब है, इसमें कई उत्पाद निर्मित होते हैं लेकिन यहां बनने वालीं मशीनों और उपकरणों की जानकारी सभी को नहीं होती। इस कारण शहर की अधिकतर इंडस्ट्रीज दूसरे शहर से इन्हें मंगाती है। इस एक्सपो के माध्यम से उद्यमियों को मशीनें व उपकरण शहर से ही आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं। वहां सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल, विकास जिंदल, विनीत कुमार संगल, अतुल कुमार, दीपक चौधरी, कुलदीप सिंह, शकील खान आदि थे।
विज्ञापन

---
दवाई बनाने से लेकर मिसाइल बनाने तक इस्तेमाल में आएगा तापमान कंट्रोलर
- फार्मा कंपनी से लेकर डीआरडीओ, इसरो में तक है नेटस्क्वायर ऑटोमेशन कंपनी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। फार्मा कंपनी में दवाई बनाने से लेकर दवाई बनने तक की प्रक्रिया को सेट करने में तापमान कंट्रोलर का बेहद अधिक महत्व है। नेटस्क्वायर ऑटोमेशन कंपनी ने कई आधुनिक फीचर्स के साथ अपने विभिन्न प्रकार के तापमान कंट्रोलर को प्रदर्शनी में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीट ट्रीटमेंट, लाइफ साइंस, फूड एंड बिवरेज्स, ऑटोमोबाइल, ग्लास इंडस्ट्रीज, ऐरोस्पेस, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के कार्यों में तापमान कंट्रोलर का इस्तेमाल होता है। नेटस्क्वायर ऑटोमेशन के वरिष्ठ इंजीनियर संगदीप गौतम ने बताया कि रुद्रपुर, सितारगंज क्षेत्र में कई कंपनियां हैं, जिन्हें काफी दूर से तापमान कंट्रोलर ऑर्डर करने पड़ते हैं। उनकी कंपनी का कार्यालय दिल्ली में ही मौजूद है। बताया कि डीआरडीओ को मिसाइल, विस्फोटक पदार्थ या कई सुरक्षा से संबंधित उपकरण बनाने के लिए भी तापमान कंट्रोलर की आवश्यकता पड़ती है। इसरो में स्पेशक्राफ्ट बनाने के लिए भी इस डिवाइस इस्तेमाल की जाती है।
कूलिंग उपकरण बनाने वाले कंपनी के अधिकारी एस भट्टाचार्य ने बताया कि एसी की तरह ही ताजी हवा फेंकने वाला ईको कूल कूलर फैक्टरियों में इस्तेमाल किया जाता है। 110 लीटर की क्षमता का यह कूलर 75 किलोवाट बिजली से संचालित होता है, यह छतों में 800 स्क्वायर क्षेत्र में लगता है। इसकी कीमत 75 हजार रुपये है।
---
एक क्विंटल तक भारी सामान उठा सकता है कंवेयर बेल्ट: अजय राजपूत
रुद्रपुर। कंपनियों में बाहरी सामान को इधर से उधर पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कंवेयर बेल्ट की कंपनी रुद्रपुर के आवास विकास में खुल गई है। कंपनी के स्वामी अजय राजपूत ने बताया कि सिडकुल की कंपनियों को पहले बाहर से कंवेयर बेल्ट की मशीनें लानी पड़ती थीं। लेकिन अब रुद्रपुर में ही कंपनियों को यह सुविधा मिल जाएगी। बताया कि हाल ही में कंपनी खोली गई है, इसमें 18 युवाओं को रोजगार दिया गया है। संवाद

-
कंपनियों में इस्तेमाल होने वाली सेफ्टी सूज युवाओं में भी कर रहे ट्रेंड: कांडपाल
रुद्रपुर। कंपनियों में इस्तेमाल होने वाले सेफ्टी सूज अब युवाओं में भी ट्रेंड कर रहे हैं। पीवीसी से बनने वाले यू जूते न सिर्फ सुरक्षा से बचाते हैं। बल्कि भारी बारिश में भी गीले नहीं होते हैं। कंपनी के स्वामी महेश कांडपाल ने बताया कि सिडकुल की कंपनियों के श्रमिकों के साथ ही इसे आम युवा भी काफी पसंद कर रहे हैं। बताया कि इनकी कीमत 12 हजार रुपये से शुरू होती है। संवाद
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed