{"_id":"64dd29bb36eaa6d7340ddbfa","slug":"indipendance-day-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1003-2094-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर, बाजपुर, जसपुर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर, बाजपुर, जसपुर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Thu, 17 Aug 2023 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर।
नगर और ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे समेत कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
नगर निगम प्रांगण में मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, नगर आयुक्त विवेक राय, एसएनए यशवीर सिंह राठी समेत पार्षदों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, सामाजिक संगठनों, स्कूली बच्चों समेत निगम कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। संयोजक विमल गुड़िया के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। कारगिल वाटिका में पौधरोपण हुआ। शहीदों को पुष्पांजलि, पंत पार्क स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा, मुख्य चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसील में तहसीलदार यूसुफ अली, एसपी कार्यालय में एसपी अभय सिंह, कोतवाली में कोतवाली मनोज रतूड़ी, विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, सीओ कार्यालय में सीओ वंदना वर्मा, गन्ना आयुक्त कार्यालय में गन्ना आयुक्त हंसा दत्त पांडे, सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र में डॉ. जितेंद्र क्वात्रा, गन्ना अनुसंधान केंद्र पर डॉ. संजय कुमार, पूर्व सैनिक संगठन राजपथ के अध्यक्ष कैप्टन बीएस नेगी के कुंडेश्वरी शहीद चौक पर ध्वजारोहण किया।
बार एसोसिएशन प्रांगण में अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान, ग्राम रानी राजपुरा के प्राइमरी स्कूल में लायंस क्लब सिटी ने अध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, श्रम न्यायालय में श्रम न्यायाधीश शमशेर अली, न्यायालय परिसर में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार एवं द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव, कांग्रेस नवचेतना भवन में विमला गुड़िया, शिवनंदन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज, ओरिसन स्कॉलास्टिका, तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, होली एंजल पब्लिक स्कूल, तुलाराम राजाराम एसवीएम इंटर कॉलेज, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, कविता मॉडर्न पब्लिक हाईस्कूल, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, जागृति पब्लिक स्कूल, छावनी चिल्ड्रन एकेडमी, ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज, श्रीराम संस्थान, जीजीआईसी आदि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने पुरानी नगर पालिका चौक पर ध्वजारोहण कर मेधावी सूर्यप्रताप सिंह गहलोत, आकिब अहमद, नवप्रभात चौहान, कनिष्का चौधरी, स्वर्णिमा को सम्मानित किया। परगना कार्यालय पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसील कार्यालय पर प्रभारी तहसीलदार शुभांगिनी, नादेही चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ गंगा गिरि गोस्वामी, श्री साईं शिक्षण संस्थान में प्रबंधक राजकुमार सिंह, बीएसवी कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक सुभाष चंद्र अग्रवाल, एलबीएसएस महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुबोध शर्मा, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, वीएसएम सन फ्लाॅवर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय कुमार, इंदिरा गांधी जीआईसी में प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बाजपुर/केलाखेड़ा।
एसडीएम परगना कार्यालय बाजपुर में एसडीएम आरसी तिवारी, तहसील में तहसीलदार अक्षय भट्ट, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनूप सिंह, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने ध्वजारोपण किया। ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख सरिता देवी, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेशी शर्मा, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंध कमेटी अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र खत्री, प्रबंधक सुनील खन्ना, गांव बाजपुर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में उत्तराखंड महिला संघ अध्यक्षा अनीता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल, मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप, सेंट मेरी, श्री दशमेश, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, डीएवी, बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दोराहा स्थित शहीद ऊधम सिंह कांबोज, शहीद भगत सिंह चौक पर भी ध्वजारोहण हुआ। तहसील कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनूप सिंह और स्वतंत्रता सेनानी की विधवा रामप्यारी को शॉल ओढ़ाया। केलाखेड़ा किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष राजीव नेहरा, थाना कार्यालय में एसओ ललित मोहन रावल, नगर पंचायत में चेयरमैन अकरम खान, पीएचसी में डॉ. पीडी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
सुल्तानपुर
पट्टी। नगर पंचायत में ईओ गीता चौधरी, अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, एसएन शर्मा जीआईसी में प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य मंजू पांडे, शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में प्रधानाचार्य किशन सिंह बिष्ट, सुल्तानपुर पट्टी विद्यालय द्वितीय में प्रधानाचार्य राजेंद्र सक्सेना, चौकी प्रभारी विजय कुमार ने ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संवाद
पुलिस की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण
केलाखेड़ा। गांव बिचपुरी स्थित विद्या ज्योति एजुकेशनल सोसायटी प्रबंधन और पड़ोस में रहने वाली एक वृद्धा के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष अजय डबास ने पड़ोसी वृद्धा और उसके परिवार पर संस्थान में आने वाले स्टाफ से अभद्रता, पथराव करने का आरोप लगा पुलिस को बुला लिया। इस दौरान सोसायटी परिसर में पुलिस की निगरानी में ही प्रबंधन समिति ने ध्वजारोहण किया गया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।