{"_id":"628d37fc63eacf133908c0fe","slug":"indigo-airlines-flight-to-lucknow-from-june-2-rudrapur-news-hld463717714","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो एयरलाईंस की लखनऊ के लिए हवाई सेवा दो जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो एयरलाईंस की लखनऊ के लिए हवाई सेवा दो जून से
विज्ञापन
राजीव पुनेठा।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। इंडिगो एयरलाइंस पंतनगर से लखनऊ के बीच दो जून से नॉनस्टाप हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। यात्रियों को फिलहाल अभी यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार) मिलेगी। बाद में इसे विस्तारित किया जा सकता है। इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से अब पंतनगर से लखनऊ के बीच की दूरी सिर्फ एक घंटे में पूरी हो जाएगी।
इंडिगो प्रबंधन ने लखनऊ-पंतनगर के बीच दो जून से सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट संचालित करने का निर्णय लिया है इसका शेड्यूल इंडिगो ने प्राधिकरण को सौंपकर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7322 दिन में 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी।
वापसी में उड़ान संख्या 6ई-7323 पंतनगर से 12:40 बजे उड़ान भरकर 13:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। इंडिगो प्रबंधन की ओर से इस हवाई सेवा का किराया 3473 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि फ्लाइट में सीटों की बुकिंग संख्या के आधार पर इस किराये में अप-डाउन हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा की दौड़ में नहीं टिक पाई एयर इंडिया
पंतनगर। 27 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर-देहरादून और आठ अप्रैल से स्पाइस जेट की दिल्ली-पंतनगर के बीच नियमित नॉनस्टाप हवाई सेवाएं शुरू होने से एयर इंडिया की पूर्व में दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच सप्ताह में पांच दिन संचालित हवाई सेवा को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि एयर इंडिया प्रबंधन ने इंडिगो व स्पाइस जेट के साथ प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस हवाई सेवा को 27 मार्च से ही नियमित कर दिया था लेकिन कम किराए के चलते यात्रियों का रुझान निजी कंपनी की हवाई सेवाओं में बढ़ते हुुए देखकर एयर इंडिया ने अपनी हवाई सेवाओं को रोकने का निर्णय लिया। एयर इंडिया ने बीती 15 अप्रैल से दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच संचालित हवाई सेवाओं को बंद कर पंतनगर एयरपोर्ट से अपने कर्मचारियों को हटाया और अन्य एयरपोर्ट पर समायोजित कर कारोबार समेट दिया। संवाद
इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ-पंतनगर के बीच हवाई सेवा दो जून से शुरू होने जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि हमें अभी शेड्यूल नहीं मिला है। उम्मीद है कि आज या कल मिल जाएगा। इससे उत्तराखंड सहित यूपी के हवाई यात्रियों को लाभ के साथ कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- राजीव पुनेठा, डायरेक्टर, पंतनगर एयरपोर्ट