{"_id":"61bb9693b59c9c21f70f0703","slug":"independence-programme-kashipur-news-hld44785739","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति से ओतप्रोत रहा आजादी का अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति से ओतप्रोत रहा आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन
जसपुर में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान शहीद सैनिक परिवार और युद्ध के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को गढ़वाल सभा स्थित एक रिजॉर्ट में अमृत महोत्सव आयोजन समिति काशीपुर की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के बाद गायत्री मंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। राधे हरि डिग्री कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति गीत और देश की आजादी पर अपने विचार रखे। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण पर लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों, 1971 और कारगिल युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन्हीं वीर सपूतों के दम पर वर्ष 1971 के युद्ध में देश को बड़ी जीत मिली। वहां कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह जीना, गुरविंदर सिंह चंडोक, शैफीली पांडे, सुखविंदर सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, कृष्ण कुमार, किशन कुमार, सम्राट महराज, राघवेंद्र नागर, आरएसएस के जिला व्यवस्था प्रमुख अजय, शुभम, अक्षय चौहान, सुरेश चंद्र जोशी, जीवन तिवारी, अमित सिंह आदि थे।
विज्ञापन
जसपुर में संतों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
जसपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर संतों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। अफजलगढ़ रोड पर एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक सौरव कुमार ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। शहीद सैनिक की माता कमलेश देवी, पूर्व सैनिक हरपाल सिंह, संतोष कुमार, कोमल सिंह, मितान सिंह, कैलाश सिंह, नरेश सिंह, नवीन कुमार, जेपी सिंह, रामकिशन सिंह, आनंद सिंह, रविंदर कुमार, अरविंद कुमार, योगेश सिंह को फूलमाला व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
संचालन डॉ. सुदेश ने किया। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, शिवस्वरूप शर्मा, विनोद कुमार, आशीष चौबे, दीपक राणा, राजीव कौशिक, सुशांत विश्नोई, तरुण गहलोत, सुधीर विश्नोई, बीना नागर, मोहनी शर्मा, उमा विश्नोई आदि थे।

काशीपुर में सम्मान समारोह में मौजूद लोग।- फोटो : KASHIPUR