फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Independence celebration in rudrapur.

रुद्रपुर में गाजेबाजे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Independence celebration in rudrapur.
रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक ठुकराल और लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के परवानों को याद करते हुए शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए तो उल्लास, उमंग और देशभक्ति का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

शनिवार शाम गांधी पार्क से विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में ढोल नगाड़े और भारत माता की जय के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान, शान का प्रतीक है। आम जनमानस में सद्भावना पैदा करने के मकसद से यात्रा निकाली गई है। आजादी के परवानों ने प्राणों की आहूति देकर हमें आजादी का स्वछंद वातावरण दिया। लोगों को आजादी की महत्व समझना चाहिए।
विज्ञापन

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में लोगों ने जोश और उत्साह भागीदारी की। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, विधवानी मार्केट, नैनीताल रोड, डीडी चौक, काशीपुर बाइपास रोड से होते हुए गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, कार्यक्रम संयोजक संजय ठुकराल, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, विपिन शर्मा बिट्टू, राधेश शर्मा, पार्षद सुशील चौहान, प्रमोद शर्मा, सुरेश कोली, राजेश ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed