Uttarakhand: चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत, रुद्रपुर में सप्लाई ठप
चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर खुदकुशी कर ली। घटना का असर रुद्रपुर तक देखने को मिला जहां गैस सिलिंडर की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर की मौत के बाद रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस एजेंसी के गेट पर ताला जड़ दिया गया है और आपूर्ति न होने की सूचना देते हुए पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
चंपावत में कार्यरत गैस मैनेजर दयाल रावत ने जहर खाकर संदिग्ध हालत में खुदकुशी कर ली। उनकी पत्नी का आरोप है कि दयाल पिछले कुछ दिनों से दबाव में थे और अपना तबादला करवाना चाहते थे, लेकिन उनकी बात को किसी ने नहीं सुना। उनकी मौत का असर सोमवार को रुद्रपुर तक देखा गया। इंडेन गैस एजेंसी ने तत्काल प्रभाव से सभी आपूर्तियों को रोक दिया। एजेंसी के भीतर सिलिंडर से लदी गाड़ी खड़ी रही, लेकिन उन्हें अनलोड नहीं किया जा सका। गेट पर पोस्टर चस्पा था, जिसमें लिखा था कि चंपावत के गैस मैनेजर ने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली है। कार्यालय बंद होने से वितरण कार्य नहीं होगा।
गेट पर लटका ताला, मायूस होकर लौटे लोग
सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे स्थानीय लोग गेट पर ताला लगा देख निराश होकर लौटे। पोस्टर पर लिखी सूचना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई घरों में एलपीजी का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है और ऐसे में आपूर्ति ठप होने से उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव पड़ा।
चंपावत के गैस मैनेजर की मौत की सूचना मिलने पर मैं वहां चला गया। उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एजेंसी बंद होने की सूचना हमने सुबह ही गेट पर चस्पा कर दी थी। ताकि लोग परेशान न हों। प्रमोद पांडे, मैनेजर, इंडेन गैस।