फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incrochment in kashipur

Udham Singh Nagar News: सरकारी स्कूल व ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग

Wed, 10 May 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Incrochment in kashipur
जसपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय नारी रक्षा सेना संगठन के सदस्य। संवाद
जसपुर। भारतीय नारी रक्षा सेना संगठन के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें निवार मंडी गांव में सरकारी स्कूल एवं ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। इसके पश्चात एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन में कहा कि कुछ भूमाफियाओं ने ग्राम पंचायत निवार मंडी में शिव मंदिर के पास ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जे को हटाए जाने के लिए जनहित याचिका योजित की थी। उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने के प्रशासन को निर्देश दिए थे, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन के सदस्यों ने ग्राम की सभी भूमियों से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष सूरज सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, महिपाल सिंह, मंगल सिंह, आनंद सिंह, मोहन सिंह, मुखराम सिंह, हरकिशन, शकुंतला देवी, विद्या देवी, ओमवती, सुमित्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed