{"_id":"64778f808ec858d0a2042b77","slug":"incroachment-in-dineshpur-rudrapur-news-c-8-1-156292-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। दिनेशपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हो गई है। सुंदरपुर मार्ग चिह्नित किए गए अतिक्रमण को बुधवार को लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने विरोध का प्रयास किया मगर प्रशासन का सख्त रवैया देख सभी शांत हो गए।
सुंदरपुर मार्ग के दोनों ओर सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण को हटाने को लेकर दो माह पहले लोक निर्माण विभाग ने निशान लगाए थे। मंगलवार को लोनिवि और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दोबारा तय मापदंड के मुताबिक अतिक्रमण को चिह्नित कर लोगों से तत्काल अपने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सहायक अभियंता विनोद कुमार विभागीय कर्मचारियों, नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस कर्मियों को लेकर सुंदरपुर मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने हरि मंदिर के सामने से चिह्नित अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाना शुरू किया। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन के सख्त रवैया को देख लोग शांत रहे। टीम ने कच्चे-पक्के लगभग 64 लोगों के अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।