फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Income Tax raid on the main branch of Kashipur Urban Cooperative Bank

Udham Singh Nagar News: काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की मुख्य शाखा पर इनकम टैक्स का छापा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Income Tax raid on the main branch of Kashipur Urban Cooperative Bank
काशीपुर स्थित काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की मुख्य शाखा। संवाद
काशीपुर। काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की मुख्य शाखा पर इनकम टैक्स की शाखा इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन देहरादून की तीन सदस्यीय टीम ने छापा मारा। टीम बैंक में आवश्यक दस्तावेज की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर को टीम आवास-विकास मोड़ के पास स्थित काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की मुख्य शाखा में पहुंची। टीम यहां पर जरूरी दस्तावेज की जांच-पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि टीम ने कुछ दस्तावेज अपनी कस्टडी में भी लिए हैं। इस दौरान मुख्य शाखा में किसी भी मीडियाकर्मी को अंदर नहीं जाने दिया गया। टीम की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन




बैंक प्रबंधक पीयूष अरोरा ने बताया कि यह रूटीन जांच है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स की टीम यहां पर बैंक में खोले जाने वाले खाते, एफडी, अन्य ट्रांजेक्शन, बैंक की बैलेंस सीट आदि की जानकारी ले रही है। उनका कहना है कि टीम बैंक से संबंधित अलग-अलग तरह के 20 प्रश्नों को लेकर आई है। उसके संबंध में जांच की जा रही है। प्रबंधक अरोरा ने बताया कि इसी तरह की पड़ताल यूपी के कई बैंकों में भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed