फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inauguration of RTPCR lab in the district, checking 15 samples on the first day

जिले में आरटीपीसीआर लैब का शुभारंभ, पहले दिन 15 सैंपलों की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of RTPCR lab in the district, checking 15 samples on the first day
रुद्रपुर में आरटीपीसीआर लैब का शुभारंभ करती डीएम रंजना राजगुरु व विधायक राजकुमार ठुकराल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पंडित रामसुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज/कोविड-19 अस्पताल में स्थापित वायरोलॉजी लैब/आरटीपीसीआर जांच लैब का डीएम रंजना राजगुरू और विधायक राजकुमार ठुकराल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। पहले दिन लैब में 15 सैंपल जांच के लिए लाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल कॉलेज में लैब के उद्घाटन के बाद डीएम ने कहा कि जिले में वायोरोलॉजी लैब की स्थापना के बाद कोरोना संदिग्धों के सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली और अन्यत्र भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब सैंपल रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त हो सकेगी। कहा कि जिस जांच की रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लगता था, वह रिपोर्ट अब कुछ घंटों में ही मिल सकेगी।
विज्ञापन

विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते विपरीत परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सीमित संसाधनों से संक्रमण को रोकने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लैब में सैंपलों की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट भी मिल जाएगी। एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि लैब में पांच सौ सैंपलों की रोजाना जांच किए जाने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन लैब में 15 सैंपलों की जांच की जा रही है। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, सीएमओ डीएस पंचपाल, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, सीएमएस टीएस रखोलिया, डॉ. हर्षा शर्मा, एसीएमओ अविनाश खन्ना, डॉ. उदय शंकर, डॉ. अंकुर राणा, डॉ. गौरव अग्रवाल आदि थे।
विधायक शुक्ला पहुंचे तो हो चुका था उद्घाटन, जताई नाराजगी
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब के उद्घाटन में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला को भी बुलाया गया था लेकिन वह कुछ मिनट की देरी से पहुंचे और तब तक उद्घाटन हो चुका था। इस पर विधायक शुक्ला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर बिफर पड़े। विधायक शुक्ला ने बताया कि सीएमओ ने 10:30 बजे फोन कर साढ़े 11 बजे उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था लेकिन वे 10 मिनट विलंब से पहुंचे तो उद्घाटन हो चुका था।

कहा कि यदि उद्घाटन की जल्दबाजी थी तो उन्हें बुलाया क्यों गया। यदि बुलाया गया था तो 10 मिनट इंतजार किया जा सकता था। इसको लेकर उन्होंने सीएमओ और अन्य अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई थी। कहा कि मेरे पिता के नाम पर मेडिकल कॉलेज है और इसके लिए बजट लाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed