फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In three days women collected Rs 180235 user charge for garbage

Udham Singh Nagar News: तीन दिन में महिलाओं ने कूड़े का 180235 रुपये यूजर चार्ज वसूला

Fri, 24 Feb 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
In three days women collected Rs 180235 user charge for garbage
- नगर निगम की नारी शक्ति सेना में 89 महिलाएं हैं शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर निगम की नारी शक्ति सेना में शामिल 89 महिलाओं ने तीन दिन में कूड़े का एक लाख 80 हजार 235 रुपये यूजर चार्ज वसूल लिया है। कूड़े का यूजर चार्ज वसूलने में प्रत्येक महिला को 25 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा।

रुद्रपुर नगर निगम के 40 वार्डों को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोन के प्रत्येक घरों, दुकानों, स्कूलों आदि में महिलाओं की टीम डोर-टू-डोर लोगों से यूजर चार्ज एकत्रित करने में जुट गई है। पहले दिन 22 फरवरी को नारी शक्ति सेना ने 40 हजार रुपये, अगले दिन 76 हजार 915 रुपये और शुक्रवार को 63 हजार 320 रुपये एकत्रित किए हैं। नारी शक्ति सेना के तीन दिन में ही एक लाख रुपये से अधिक वसूलने पर मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बधाई दी है। सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने बताया कि तीन दिन में ही महिलाओं ने एक लाख 80 हजार रुपये वसूल किए हैं। जो वाकई सराहनीय है। उम्मीद है कि इसी तरह महिलाएं डोर-टू-डोर जाकर आगे भी अच्छा कलेक्शन करेंगी।
विज्ञापन

-
फोटो-24आरडीपी16पी- रुद्रपुर में घरों में जाकर यूजर चार्ज वसूलतीं नारी शक्ति सेना।
-
चयन राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed