{"_id":"64d53b722a9b43fc1506a137","slug":"in-shantipuri-25-hectares-of-crop-submerged-in-river-drain-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-2517-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शांतिपुरी में नदी-नाले उफान पर, 25 हेक्टेयर फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शांतिपुरी में नदी-नाले उफान पर, 25 हेक्टेयर फसल जलमग्न
Fri, 11 Aug 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर/शांतिपुरी। मूसलाधार बारिश से नदी-नाले तूफान पर हैं। शांतिपुरी नंबर-एक, दो, तीन व चार में करीब 25 हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई है।
गए। शांतिपुरी नंबर-दो भरतपुर डाम में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। यहां पाहा नदी में आई बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया और नदी किनारे किसानों की दर्जनों हेक्टेयर में लगी फसल जलमग्न हो गई। हल्दूधार निवासी भूपेंद्र आर्या के खेत में बने मछली तालाब से सैकड़ों मछलियां बह गईं। नदी किनारे लगा पॉलीहाउस भी क्षतिग्रस्त हो गया। शांतिपुरी नंबर-दो ग्रामसभा में स्वजल मिशन के तहत बन रहे ओवरहेड पेयजल टैंक के दर्जनों पाइप भी नदी में बह गए। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय पटवारी राजकुमार सिंह और ग्राम प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा ने स्थलीय निरीक्षण किया। जवाहरनगर की कई कालोनियों में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनेशपुर के जयनगर में स्थित पेंटागन सोसाइटी में घरों के सामने दो-दो फुट पानी जमा है।