फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Rudrapur, sweets have price tags, but information on freshness is missing.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में मिठाइयों पर दाम का टैग, ताजगी का हिसाब गायब

Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
In Rudrapur, sweets have price tags, but information on freshness is missing.
रुद्रपुर में मिठाई की दुकान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा अधिकारी
रुद्रपुर। शहर में शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रदेश में हर दुकानदार को मिठाई के दाम के साथ उसकी बनाने और एक्सपायरी डेट को लिखना अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन रुद्रपुर में इस नियम का पालन नहीं हो रहा है और शासन के आदेश पर मनमानी हावी है।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शहर की कई मिठाई की दुकानों पर पड़ताल की। इस दौरान मिठाइयों के सामने कीमत बताने वाले टैग तो मिले लेकिन निर्माण तिथि और एक्सपायरी या यूज बाई डेट प्रदर्शित नहीं मिली। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ने के बीच यह स्थिति ग्राहकों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

बिना तारीख की जानकारी के खरीदार यह तय नहीं कर पाते कि मिठाई कितनी पुरानी है और उसे कितने समय तक खाया जा सकता है। ऐसे में खरीदारी के दौरान ग्राहकों के पास मिठाई की ताजगी परखने का कोई स्पष्ट आधार नहीं रह जाता है। इसी समस्या को देखते हुए उत्तराखंड में सोमवार से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी या यूज बाई डेट प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय के आदेश पर लागू व्यवस्था के तहत दुकानदारों को दोनों तिथियां स्पष्ट रूप से दिखानी होंगी लेकिन प्रशासन स्थानीय स्तर पर पहले दिन इसका पालन करवाने में विफल दिखा और दुकानदार भी इसका पालन नहीं करते मिले।
--
त्योहारों में बढ़ जाती है मिलावटखोरों की सक्रियता
त्योहारों पर मिठाई, दूध, घी और खोये की मांग बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ कारोबारी घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी है कि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की समय-समय पर जांच करे ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।
--
मिठाई की पहचान सिर्फ रंग और चमक से नहीं
काउंटर पर सजी चमकदार मिठाइयां ग्राहकों को आकर्षित जरूर करती हैं लेकिन उनका रंग-रूप गुणवत्ता की गारंटी नहीं होता। खरीदारी के दौरान मिठाई की बनावट, गंध और रखरखाव पर भी ध्यान देना जरूरी है। दूध और खोया से बनी मिठाइयां गर्म मौसम में जल्दी खराब हो सकती हैं। दुकान पर मिठाइयों को ढककर रखा गया है या नहीं, काउंटर साफ है या नहीं और उन्हें मक्खियों व धूल से बचाया जा रहा है या नहीं, ये बातें भी अहम हैं।
--
मिठाई के डिब्बों पर भी ग्राहकों को बरतनी होगी सावधानी
मिठाई खरीदते समय ग्राहक अक्सर डिब्बे की सजावट और पैकिंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन उसकी उपयोगिता से जुड़े दूसरे पहलुओं को नजरअंदाज कर देते हैं। पैक मिठाई खरीदने पर पैकेट की सील, निर्माता का नाम, सामग्री, शुद्ध वजन और अन्य अनिवार्य विवरण देखना जरूरी है। क्षतिग्रस्त या ठीक से बंद नहीं किए गए पैकेट खरीदने से बचना चाहिए।
कोट
नियमों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा, खासतौर पर त्योहारी सीजन में जांच अभियान में और तेजी लाई जाएगी। मनमानी करने वाले मिठाई विक्रेताओं पर आज से कार्रवाई की जाएगी। - ललित मोहन पांडेय, संयुक्त निदेशक, खाद्य विभाग
फोटो : 26 आरडीपी 03पी - रुद्रपुर की एक मिठाई की दुकान मिठाई का काउंटर। संवाद
====
निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट नहीं लिखने पर दो को नोटिस
रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुद्रपुर में मिठाई और बेकरी की कई दुकानों पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने बताया कि टीम ने मुख्य बाजार सहित मिठाई और बेकरी की छह दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिठाई के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण में नेशनल बेकरी और साहनी बेकरी में उत्पादों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट नहीं लिखी मिली। दोनों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा एसके बेकरी मेन मार्केट का भी निरीक्षण किया गया और साफ-सफाई व गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मिलावटी और बिना लेबल वाले उत्पाद बेचने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो

मिठाई के 11 विक्रेताओं को नोटिस, चाय का सैंपल लिया
बाजपुर। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने टीम के साथ सोमवार को नगरीय क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर 11 मिठाई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाह ने बताया कि मिठाई के डिब्बों और ट्रे पर पैकिंग व एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं मिली। दुकानदारों को तीन दिन में सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सतपाल किराना स्टोर से चाय का सैंपल लिया गया। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी और नियमों की अनदेखी करने वालों के पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed