फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Khatima Tuesday afternoon, a new investigation report showed four out of four infected, including three of a family, stirring up a local infected in Amau,

मुंबई से लौटे तीन बहन भाई कोरोना पॉजिटिव, मां की रिपोर्ट का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
In Khatima Tuesday afternoon, a new investigation report showed four out of four infected, including three of a family, stirring up a local infected in Amau,
खटीमा। मंगलवार को दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा उलधन में कोरोना संक्रमित मिले मां-बेटे के संपर्क में आई अमाऊं की महिला भी पॉजिटिव निकली। नागरिक अस्पताल की सीएमएस ने एसडीएम को पत्र भेजकर लोकल संक्रमण को लेकर अमाऊं को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के जांच टीम लीडर डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद 17 जून को जांच के लिए भेजे 21 लोगों के सैंपल में 4 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इसमें मुंबई से 16 जून को ऊंची महुवट संतना निवासी एक परिवार की महिला अपनी 20 वर्षीय बेटी, 24 और 15 बेटों के साथ आई थी। उक्त परिवार के चारों सदस्यों की उन्होंने स्क्रीनिंग कर क्वारंटीन किया। अब मां की रिपोर्ट वेटिंग में है जबकि तीनों बच्चों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। जबकि अमाऊं निवासी 63 वर्षीय महिला बीते दिनों झनकट के उलधन के गुरुग्राम से आए संक्रमित मां-बेटे से मिली थी उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जो पॉजिटिव आ गया है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इधर, गुरुग्राम से आए उलधन के मां-बेटे के संपर्क में आने से अमाऊं की स्थानीय महिला के पॉजिटिव आने को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। नागरिक अस्पताल की सीएमएस डॉ.सुषमा नेगी ने बताया कि अमाऊं को कंटेनमेंट जोन घोषित कराने को लेकर एसडीएम को पत्र भेज दिया है। इसकी प्रति डीएम, सीएमओ को भी भेजी है। जिसमें कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए अग्रिम कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed