{"_id":"687017673fef3b156c0b5fa0","slug":"in-khatima-298-nominations-for-pradhan-post-and-187-nominations-for-bdc-were-declared-valid-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110437-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में प्रधान पद के 298 व बीडीसी के 187 नामांकन वैध घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में प्रधान पद के 298 व बीडीसी के 187 नामांकन वैध घोषित
Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। पंचायत चुनाव में नामांकनपत्राें की जांच के बाद खटीमा विकासखंड में प्रधान, बीडीसी व वार्ड सदस्य के हुए कुल 1148 नामांकन में से 1074 वैध घोषित किए गए हैं। जांच के बाद 74 नामांकन निरस्त किए गए हैं। बीडीओ डीएस कन्याल ने बताया कि खटीमा में प्रधान पद पर 319 नामांकन किए गए जिनमें 21 निरस्त होने के बाद 298 नामांकन शेष रहे। बीडीसी के लिए 206 नामांकन में से 19 निरस्त होने के बाद 187 नामांकन वैध पाए गए। इसी तरह वार्ड सदस्य के 623 नामांकन में से 34 निरस्त किए गए जिसके बाद 589 वैध पाए गए।
विज्ञापन