फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In comparison to other countries, we have inflation under control: Mahendra

दूसरे देशों की तुलना में हमारे यहां महंगाई नियंत्रण में : महेंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
In comparison to other countries, we have inflation under control: Mahendra
जसपुर में कमल का फूल देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/जसपुर/बाजपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारत में अन्य देशों की तुलना में महंगाई काफी नियंत्रण में है। यह भाजपा के कुशल शासन की देन है कि महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सका है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तिरंगा मय करने का निश्चय किया है। यह पूरा कार्यक्रम अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को देश विभाजन विभीषिका दिवस मनाने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विभाजन के दौरान क्रूरता का शिकार हुए लोगों से मिलेंगे और उनका दर्द जानेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा से विपक्षी दल भी जुड़ रहे हैं, यह अच्छी बात है। यह कार्यक्रम भाजपा का नहीं बल्कि सरकार का है। एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत को इस उम्र में धरना देने की बात नहीं कहनी चाहिए, वह लिखकर दें, भाजपा उनकी मांग पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी का मुकुट पहनाकर और फूल मालाओं से हुआ स्वागत
काशीपुर/जसपुर/बाजपुर। पहली बार जिले के दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जगह-जगह स्वागत किया गया। काशीपुर स्थित मंडी से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। मुरादाबाद रोड पर भाजपा नेता दीपक बाली, मुकेश चावला, मनीष चावला ने उन्हें तलवार भेंटकर और चांदी का मुकुट पहनाया। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, रजत सिद्धू आदि मौजूद रहे।
जसपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, मनोज पाल, शीतल जोशी, सुधीर विश्नोई, खड़क सिंह चौहान, सनी प्रधान आदि थे।
बाजपुर के महेशपुरा में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना आदि थे।
केलाखेड़ा हाईवे 74 गणेशपुर पुलिया चौराहे पर महेंद्र कालरा, नगर मंडल अध्यक्ष बलदेव कांबोज, नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां, अजय कालरा, सभासद जितेंद्र चानना, ग्राम प्रधान जसविंदर सिंह आदि ने स्वागत किया।
रुद्रपुर में निकाला गया रोड शो
रुद्रपुर/गदरपुर। प्रदेश अध्यक्ष रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने गाबा चौक से पार्टी कार्यालय तक रोड शो निकाला। इसमें विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, मेयर रामपाल सिंह, योगेश वर्मा, भारत भूषण चुघ आदि शामिल हुए। गदरपुर पहुंचने पर महेंद्र भट्ट ने कंबोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया के आवास पर गए और उनके पिता स्व. भगवानदास हुड़िया की बरसी पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां राकेश भुड्डी बंटी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मंडल, विनोद सुयाल, अशोक हुड़िया, राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

जगह-जगह लगा जाम
रुद्रपुर। रोड शो के दौरान काशीपुर बाईपास से लेकर डीडी चौक तक लंबा जाम लगा रहा। फिर डीडी चौक से इंदिरा चौक तक भी जाम की स्थिति रही। संवाद

काशीपुर रोङ शो में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य। संवाद

काशीपुर रोङ शो में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed