फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Atiq Ahmed: Post made in support of Asad son of Mafia Atiq Ahmed police identified four youths Uttarakhand new

Udham Singh Nagar: माफिया अतीक के बेटे के समर्थन में शेयर की पोस्ट, हरकत में आई पुलिस ने चार को पकड़ा

Fri, 21 Apr 2023 01:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Apr 2023 01:26 PM IST
सार

तीन युवकों ने प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गोली मार कर हत्या कर दी थी। इन घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया में पोस्टें की जा रही थी। रम्पुरा और बाजपुर क्षेत्र के दो-दो युवकों ने माफिया के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर उनकी काउंसलिंग की।

विज्ञापन
Atiq Ahmed: Post made in support of Asad son of Mafia Atiq Ahmed police identified four youths Uttarakhand new
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के बाद एनकाउंटर मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के समर्थन में की गई पोस्ट जिले में कुछ युवाओं ने शेयर की है। इससे हरकत में आई पुलिस ने रुद्रपुर और बाजपुर के चार युवकों को चिह्नित किया। चारों युवकों की काउंसलिंग करने के साथ ही उनका चालान कर भविष्य में ऐसी पोस्टों से दूर रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


24 फरवरी को प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल की कार सवार आधा दर्जन युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। अधिवक्ता की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के दो जवानों की भी मौत हो गई थी। 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने इस मामले में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ दी
15 अप्रैल को तीन युवकों ने प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गोली मार कर हत्या कर दी थी। इन घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया में पोस्टें की जा रही थी। इसको लेकर पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: बाबा केदार और मां गंगा की डोली चली अपने धाम, यात्रा के आगाज के साथ देखें देवभूमि का ये रंग


रम्पुरा और बाजपुर क्षेत्र के दो-दो युवकों ने माफिया के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर उनकी काउंसलिंग की। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed