फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal extortion in the name of government verification fees and repairs for Ramnagar; FIR registered.

Udham Singh Nagar News: रामनगर के लिए.. सरकारी सत्यापन शुल्क और मरम्मत के नाम पर अवैध वसूली, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal extortion in the name of government verification fees and repairs for Ramnagar; FIR registered.
दिनेशपुर। विधिक माप विज्ञान विभाग के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान विभाग बाजपुर की वरिष्ठ निरीक्षक निधि सक्सेना ने थाने में दी तहरीर में कहा कि चार जुलाई को विभाग को सूचना मिली थी कि दिनेशपुर के कालीनगर, नेताजीनगर और जयनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति स्वयं को विधिक माप विज्ञान विभाग का अधिकृत मरम्मतकर्ता बताकर व्यापारियों से सरकारी सत्यापन शुल्क और मरम्मत के नाम पर रुपये वसूल रहा है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी चिल्किया, रामनगर निवासी मनीष बिष्ट ने रोहित एसोसिएट नाम से फर्जी ऑर्डर बुक और रसीदों का प्रयोग कर कई व्यापारियों से अवैध वसूली की है। व्यापारियों ने ऑनलाइन भुगतान भी किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि इस नाम से कोई अधिकृत मरम्मतकर्ता लाइसेंस अस्तित्व में नहीं है। व्यापारियों की ओर से उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज और ऑनलाइन भुगतान के रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई अर्जुन सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed