{"_id":"5c87fa56bdec2214422f9fb7","slug":"iim-kashipur-is-the-largest-package-of-rs-28-lakh-annually","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम काशीपुर में 28 लाख रुपये सालाना रहा सर्वाधिक पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम काशीपुर में 28 लाख रुपये सालाना रहा सर्वाधिक पैकेज
Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
अरुण कुमार
कुंदन बिष्ट
कुंदन बिष्ट
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Student Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम में इस साल पास आउट होने वाले सौ फीसदी छात्रों को जानी मानी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। संस्थान के कुछ छात्रों को सर्वाधिक 28 लाख रुपये प्रतिवर्ष पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है जबकि औसत प्लेसमेंट 12.24 लाख रुपये सालाना है। वहीं, दो छात्रों ने अपना स्टार्ट अप शुरू किया है।
विज्ञापन
आईआईएम में सातवां दीक्षांत समारोह मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। आईआईएम काशीपुर के प्रशासनिक अधिकारी (प्लेसमेंट) अमित चनपुरिया ने बताया कि संस्थान के डायरेक्टर केएन बधानी और प्रो. कुणाल गांगुली के निर्देशन में छात्रों का प्लेसमेंट शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार देश की जानीमानी करीब 72 कंपनियों ने कैंपस साक्षात्कार में भाग लिया। इसमें गोदरेज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एमएयू सॉफ्टवेयर, टाटा मोटर्स, डिलायट केपीएमजी समेत अन्य कंपनियां शामिल थीं।
विज्ञापन
अमित ने बताया कि इस बार पीजीपी (पोस्ट ग्रेजुएट प्रोगाम) के 196 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है। बताया कि कुछ छात्रों को 28 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। वहीं औसत प्लेसमेंट 12.24 लाख रुपये रहा है। उन्होंने बताया कि समर ट्रेनिंग प्लेसमेंट में भी सौ फीसदी बच्चों का प्लेसमेंट हुआ था। इस दौरान छात्रों को 4.6 लाख रुपये का उच्चतम पैकेज मिला था जबकि 61 हजार रुपये औसत प्लेसमेंट रहा था। समर प्लेसमेंट में 82 कंपनियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन