{"_id":"615b396e8ebc3e62553ea930","slug":"if-you-violet-rules-action-will-be-taken-rudrapur-news-hld44029100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा का उल्लंघन करने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा का उल्लंघन करने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रंजना राजगुरू ने उत्तराखंड विद्युत अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर संभावित हड़ताल की आशंका को देखते हुए पिटकुल, यूजेवीएनएल, यूपीसीएल, औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को हड़ताल के दौरान जिले में निर्वाध बिजली व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि शासन ने ऊर्जा निगम के तीनों निगमों पर एस्मा लगाकर हड़ताल प्रतिबंधित की है। एस्मा का उल्लंघन और हड़ताल के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी सीएचसी, पीएचसी में बिजली से संचालित उपकरणों को चलाने के लिये पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था करें ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो। हड़ताल को देखते हुए सभी तहसील स्तर पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी और इनकी ओर से बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंपों पर ईधन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
एसडीओ बीएसएनएल को निर्देश दिये कि हड़ताल के दौरान इंटरनेट/टेलीफोन आदि सेवाएं बाधित न हो इसके लिये आवश्यक व्यवस्थाएं करें। वहां पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, एएसपी ममता बोहरा, मिथलेश सिंह आदि मौजूद रहे।