फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If you give a vehicle to a minor, you will be fined Rs 25,000.

Udham Singh Nagar News: नाबालिग को वाहन दिया तो कटेगा 25 हजार का चालान

Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
If you give a vehicle to a minor, you will be fined Rs 25,000.
रुद्रपुर। भारी-भरकम जुर्माना भी नाबालिगों के वाहन चलाने पर अंकुश लगाने में कारगर नहीं हो रहा है। हर महीने नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले पकड़े जा रहे हैं। बीते साल में नाबालिगों के वाहन चलाने के 36 मामले सामने आए थे। नए साल में दो मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने के लिए परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, सीपीयू अभिभावकों को जागरूक करती है लेकिन इसका असर किसी पर नहीं दिख रहा है। बीते शनिवार को सीपीयू ने नगर के डीडी चौक पर 16 वर्षीय किशोर को बाइक चलाते पकड़ा और उसके अभिभावक का 25,000 रुपये का चालान किया। परिवहन विभाग ने पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक सात नाबालिगों को वाहन चलाते पकड़ा था।
विज्ञापन

सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह का कहना है कि नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। अभिभावकों पर अर्थदंड लगाया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
नाबालिगों के वाहन चलाने पर विशेष नजर रखी जा रही है। कई वाहन सीज कर अभिभावक का नियमानुसार चालान किया जा रहा है। - नवीन सिंह एआरटीओ प्रवर्तन, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed