{"_id":"67a3bb52bb07e2dde108416f","slug":"if-there-is-no-cleanliness-in-the-body-then-action-will-be-taken-against-eo-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-507256-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निकाय में नहीं है सफाई तो ईओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निकाय में नहीं है सफाई तो ईओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन निकायों की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई जाएगी, उनके अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निकायों की सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन लोकेशन सहित फोटोग्राफ भेजने एवं रिपोर्ट नियमित पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
बुधवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ, रुद्रपुर व काशीपुर के नगर आयुक्त को नगर निकायों की सफाई व्यवस्था व प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी) का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
वहां सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पांडेय सहित नगर आयुक्त काशीपुर व सभी ईओ वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।