{"_id":"657c8ac0e8914b0ee2087146","slug":"i-apologize-for-the-problems-faced-by-farmers-pandey-kashipur-news-c-235-1-ksp1003-5647-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को हुई दिक्कतों के लिए माफी मांगता हूं : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को हुई दिक्कतों के लिए माफी मांगता हूं : पांडेय
विज्ञापन
काशीपुर। रुद्रपुर में होने जा रहे युवा सिख सम्मेलन की सफलता के लिए भाजपा जी जान से जुटी है। सम्मेलन में किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए विधायक अरविंद पांडेय ने चार महीने से 20 गांव की भूमिधरी के अधिकारों के लिए आंदोलनरत किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बाजपुर प्रकरण का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को हुई दिक्कतों के लिए वह उनसे माफी मांगते हैं।
शुक्रवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने 18 दिसंबर को रुद्रपुर में होने वाले युवा सिख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सिख समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसानों की समस्या को दूर करने के लिए तत्पर रहती है। कहा कि बाजपुर के 20 गांव के मसले को सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द से जल्द सुलझा देंगे। किसानों की जमीन भूमिधरी की है। कुछ तत्कालीन अधिकारियों गलती के चलते किसानों को दिक्कतें हुई है। इसके लिए वह किसानों से माफी मांगते है। दावा किया कि धामी सरकार बाजपुर के किसानों को जरूर इंसाफ दिलाएगी। लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा में केवल कमल का फूल ही चुनाव लड़ता है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी सब उसके साथ रहेंगे। इस दौरान मेजर सिंह, तरसेम सिंह, जितेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, सुखवंत सिंह, महेंद्र सिंह प्रधान, भगत सिंह, मलकीत सिंह आदि थे।
-- -- -- -- -- --
सिख समाज के लोग भाजपा में शामिल
बाजपुर। गांव ताली फार्म में आयोजित बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी के नेतृत्व में सिख समाज के दस लोग भाजपा में शामिल हुए। नामधारी ने कहा कि युवा सिख सम्मेलन में बाजपुर से अधिक से अधिक सिख समाज के लोग शामिल होंगे। भाजपा मंडल विट्टू चौहान ने शामिल कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
भाकियू ने पहले किया सम्मेलन के विरोध का दावा, बाद में बदले सुर
काशीपुर। रुद्रपुर में होने वाले युवा सिख सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की बात को लेकर शुक्रवार को मंडी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बैठक की। इसमें पहले तो उन्होंने कार्यक्रम का विरोध करने का फैसला लिया। बाद में सभी इस बात पर सहमत हुए कि वह सम्मेलन का विरोध नहीं करेंगे। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया है कि वह लोग आगामी युवा सिख सम्मेलन का विरोध नहीं करेंगे बल्कि पांच सदस्य टीम बनाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्या से उनको अवगत कराएंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर भविष्य में होने वाले भाजपा के कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा। बता दें कि लगभग चार महीनों से बाजपुर में 20 गांवों की जमीन की समस्या को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें अभी तक कोई निराकरण नहीं निकला है। इस वजह से किसानों में आक्रोश है।इस दौरान विक्की सिंह रंधावा, अवनेश सिंह बेदी, गुरताज गुराया, मनदीप सिंह, पड्डा सिंह, साहब सिंह बाजवा, अमन सिंह, कुलवंत सिंह, सुखविंदर सिंह उप्पल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
तराई में भाजपा को मजबूत करने में सिख समाज की अहम भूमिकाः पांडेय
बाजपुर। चीनी मिल अतिथि गृह में युवा सिख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधायक अरविंद पांडेय ने क्षेत्र के सिख समाज के लोगों की बैठक की। कहा कि तराई को बसाने और भाजपा को मजबूत करने में सिख समाज की अहम भूमिका रही है। इसलिए तराई सिखों के नाम से जानी जाती है। उन्होंने सम्मेलन के विरोध को टालने पर बाजपुर भूमि बचाओ आंदोलनकारियों का शुक्रिया अदा किया। कहा कि तत्कालीन डीएम ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उम्मीद जताई कि 18 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में सीएम भूमिधरी अधिकार देने की घोषणा कर सकते है। वहां मेजर सिंह, मंजीत राजू, महा सिंह, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरपाल सिंह राणा, जसपाल सिंह, दलविंदर सिंह आदि थे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस पर अवैध वसूली करने का आरोप
बाजपुर। विधायक अरविंद पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अवैध वसूली करते हुए कुछ पुलिसकर्मी लोगों का उत्पीड़न करते हैं। उनके उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई जाएगी। पांडेय ने पुलिस पर खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अवैध वसूली कर भाजपा सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। सरकार की साख पर बट्टा नहीं लगने दिया जाएगा। कहा कि वह इस मामले को अपने स्तर से उचित प्लेटफार्म पर भी उठाएंगें। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सिख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक की
खटीमा। आगामी 18 दिसंबर को होने वाले युवा सिख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को खटीमा मंडी समिति में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि मोदी और धामी सरकार किसानों के हित के लिए आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिख सम्मेलन में क्षेत्र के सभी गन्ना किसान प्रतिभाग करेंगे। वहां पर मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, भगवंत मान, करनैल सिंह, हरचरण सिंह, अमित कुमार पांडेय, मनजिंदर सिंह आदि थे। संवाद