{"_id":"694d8f9c1b0d2611f00f489a","slug":"i-am-ready-to-go-to-jail-for-my-faith-shiv-arora-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-134835-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के लिए जेल जाना भी मंजूर : शिव अरोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के लिए जेल जाना भी मंजूर : शिव अरोरा
Fri, 26 Dec 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कहा है कि धार्मिक गतिविधि आस्था के केंद्र पर कोई भू माफिया कब्जे का ख्याल भी दिमाग में लाएगा तो उसके खिलाफ किसी भी हद तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में विधायक ने कहा कि किच्छा रोड पर भुर्जी समाज की आस्था के केंद्र चंद्रदेव भगवान का मंदिर है। समाज मंदिर में दशकों पूजा-अर्चना करते आ रहा है। भू माफिया चंद्रदेव के मंदिर को कब्जाना चाह रहे हैं, लेकिन ऐसा वह होने नहीं देंगे। वह धर्म विरोधी ताकतों का सामना करना जानते हैं। आस्था के लिए अगर जेल भी जाना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
विधायक ने कहा कि वह सदैव न्यायालय का सम्मान करते आए हैं। उनको जारी अवमानना नोटिस का न्यायिक प्रकिया के माध्यम से जवाब दिया जाएगा। कहा कि न्यायालय ने एक पक्ष को सुना है। जब अगली सुनवाई होंगी तो दूसरा पक्ष भुर्जी समाज के लोग भी अपनी बात क़ो मजबूती से रखेंगे।