फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   I also got the vaccine, you must also get it: DM

हमने भी लगवाई वैक्सीन, आप भी जरुर लगवाएं: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
I also got the vaccine, you must also get it: DM
सितारगंज/किच्छा। डीएम रंजना राजगुरू ने गांवों के प्रधान और बीडीसी सदस्यों से टीकाकरण में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की और जनप्रतिनिधियों से लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक करने को कहा। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में डीएम और विधायक सौरभ बहुगुणा ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

टैगोरनगर के प्रधान राकेश कुमार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण खत्म कर सीधे आधार कार्ड दिखाकर वैक्सीन लगवाई जाए। केंद्रों पर टीकाकरण से एक दिन पूर्व वाहन प्रचार गांवों में घुमाए जाएं। इस पर डीएम ने बीडीओ हरीश चंद्र जोशी और चिकित्साधीक्षक को केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति का टीकाकरण अवश्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सितारगंज ब्लॉक में वैक्सीनेशन दर सबसे कम है। विधायक सौरभ बहुगुणा ने भी बीडीओ को निर्देशित किया। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, एसडीएम मुक्ता मिश्र, एसीएमओ डॉ. मन्नू खन्ना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, पलविंदर सिंह, भास्कर सम्मल आदि थे। इधर, ग्राम पंचायत मैनाझुंडी, बिरिया, साधूनगर, अरविंदनगर और बसगर के प्रधानों का टीकाकरण के लिए किए गए विशेष प्रयासों के लिए उत्साहवर्धन किया। इधर, शुक्रवार को किच्छा तहसील में आयोजित बैठक में डीएम ने सभासदों, ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से टीकाकरण के लिए जागरूकता की अपील की। इधर, एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने बताया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा दरऊ में लगे शिविर में 95, छिनकी में 87 और शहदौरा में 120 लोगों को गांव में लगे शिविर में वैक्सीन लगाई गई। वहां पर विधायक राजेश शुक्ला, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ममता जल्होत्रा, विवेक राय, डॉ. एचसी त्रिपाठी, सईदुलरहमान, राकेश गुप्ता, हसीब अहमद, जगरूप सिंह गोल्डी, पुष्कर रौतेला आदि थे।
विज्ञापन

राज्य वित्त में कटौती रोकने की मांग
सितारगंज। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने डीएम को ज्ञापन देकर पंचायत के राज्य वित्त से 2500 रुपये कटौती को रोकने की मांग की। कहा कि ब्लॉक में बीडीओ की ओर से बीपीएल प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि ग्रामीण के खातों में डलवाई जाए। इधर, ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने प्रहलाद पलसिया, कल्याणपुर, निर्मलनगर, सुरेंद्रनगर, नकुलिया, कैलाशपुरी और थारुतिसौर आदि के ग्रामीणों की तरफ से ज्ञापन देकर बैगुल, सूखी और कैलाश नदी से हो रहे भूमि कटाव को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रधान को डीएम ने सम्मानित किया
किच्छा। डीएम रंजना राजगुरू ने ग्राम सभा अंजनिया की प्रधान नीलम गंगवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति रवींद्र गंगवार का कोरोना काल में ही स्वर्गवास हो गया था। पति के निधन के बावजूद प्रधान ने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर स्वयं घर घर जाकर ग्रामीणों को शिविर में लाकर वैक्सीन लगवाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed