फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hylender academy won match.

आशीष गौतम के शतकीय पारी से जीता हाइलैंडर एकेडमी का मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hylender academy won match.
काशीपुर में आशीष को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार देते राजेंद्र सक्सेना। - फोटो : KASHIPUR
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से चल रही अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच गुरुकुल क्रिकेट क्लब किच्छा और हाईलैंडर एकेडमी काशीपुर के मध्य खेला गया। आशीष गौतम की शतकीय पारी की बदौलत हाईलैंडर एकेडमी ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतापपुर स्थित हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 404 रनों का स्कोर खड़ा किया। आशीष गौतम ने इसमें शतकीय पारी जोड़ी। आशीष ने 90 गेंदों में 17 चौके और तीन छक्के की मदद से 128 रन बनाए। सुभाष ने 79 गेंदों पर 94 रन और यश यादव ने 38 गेंदों पर 65 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

गुरुकुल एकेडमी की ओर से सूर्य प्रताप, नमन रावत, अनुज गंगवार और रजत कुमार ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए गुरुकुल की टीम ने 13.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 29 रन बनाए। हाईलैंडर की टीम ने 375 रनों के भारी अंतर से मैच जीत लिया। टीम की ओर से मयंक गौतम ने पांच विकेट तथा चित्रांश और प्रियांशु उप्पल ने दो-दो विकेट लिए। मैच के अंपायर नमन ग्रेवाल और अमित तथा ऑनलाइन स्कोरिंग यशवीर सिंह रहे। पर्यवेक्षक गौरव शर्मा रहे। पूर्व विवि खिलाड़ी राजेंद्र सक्सेना ने आशीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed