फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband swindled 18 million to go abroad

विदेश जाने के लिए पति ने ठग लिए 18 लाख

Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 Husband swindled 18 million to go abroad
पैसा - फोटो : अमर उजाला

ससुराल से लाखों की रकम लेकर विदेश गए युवक की नियत में खोट आ गया है। लाखों की रकम डकारने के बाद युवक द्वारा अपनी पत्नी से तलाक के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


पीड़िता न्याय के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसका कहना है कि ससुराली अब उसपर तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं और आए दिन मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित महिला दिनेशपुर की रहने वाली है जबकि आरोपी पति गढ़ी पट्टी नानकमत्ता का रहने  वाला है। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसका विवाह गढ़ी पट्टी नानकमत्ता निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति विदेश जाने के लिए उससे पैसे की मांग करने लगा। उसके इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। हारकर उसने वाकया अपनी मां को बताया तो उसने अपनी जमीन बेचकर 18 लाख रुपये उसके पति को दे दिए। इसके बाद उसका पति ढाई साल पहले इटली चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली जाने के बाद उसकी परिजनों से बात तो होती रहती थी लेकिन उसने उससे कभी बात नहीं की। इतना ही नहीं उसके पति ने अपने परिवार पर तलाक के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि जब उसने तलाक के लिए मना किया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 


महिला का कहना है कि अभी वह खमरिया नाकमत्ता में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही है। महिला का आरोप है कि पंचायत बुलाकर ससुराली साढ़े सात लाख रुपये लेकर तलाकनामे पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 लाख रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed