फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman murdered her husband in bazpur udham singh nagar

Bazpur Crime: तवे से हमला कर पति की हत्या, रात में दंपती में हुआ था विवाद; सुबह जाकर ससुर को बोल दी ये बात

Fri, 24 May 2024 10:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 May 2024 10:23 AM IST
सार

बाजपुर में नाराज पत्नी ने तवे और लकड़ी की फंटी से हमला कर पति की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
woman murdered her husband in bazpur udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में मोहल्ला सुभाषनगर में दंपती के बीच विवाद हुआ। नाराज पत्नी ने तवे और लकड़ी की फंटी से हमला कर पति की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज कंचन ने तवे और लकड़ी की फंटी से चंद्रप्रकाश के सिर पर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने अपने ससुर शंकर से कहा कि पति को कुछ हो या है। परिजनों ने जाकर देखा तो चंद्रप्रकाश के नाक और सिर से खून बह रहा था। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अन्न राम आर्या ने बताया कि शंकर की तहरीर पर आरोपी पत्नी कंचन के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच एसएसआई विनोद फर्त्याल को सौंपी गई है। इधर देर शाम चंद्रप्रकाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Income Tax Raid: 24 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, विरोध में व्यापारी; कांग्रेस-भाजपा के नेता भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला करती थी एक युवक से फोन पर बात
मृतक के पिता शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहू के पास एक युवक का फोन आता है। चंद्रप्रकाश को इसका पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। चंद्रप्रकाश नशे का आदी भी था। पूछताछ में कंचन ने चंद्रप्रकाश के नशे करने और आए दिन मारपीट करने की बात कही। मृतक के पास के कमरे में एक मूक बधिर परिवार रहता था। जिससे विवाद के शोरगुल का पता नहीं चल सका। बताते हैं कि हमला के दौरान मौत के बाद महिला ने चंद्रप्रकाश को बैड पर लिटा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह बैड पर ही मृत अवस्था में मिला। कोतवाल ने बताया कि आरोपी कंचन से पूछताछ की जा रही है। संवाद

24 दिनों में दो पतियों की हत्या
बाजपुर। क्षेत्र में 24 दिनों के भीतर दो पतियों की पत्नी के हाथों हत्या हो चुकी है। इससे पहले 30 अप्रैल को गांव जोगीपुरा निवासी एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने लोहे की रॉड से हमला कर जान ले ली थी। 23 मई को मोहल्ला सुभाषनगर में एक पत्नी ने ही अपने पति चंद्रप्रकाश की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed