{"_id":"586165034f1c1b741aeeb975","slug":"husband-jailed-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में पति को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में पति को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश देने में जुटी है। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे वार्ड संख्या तीन निवासी बेबी उर्फ बब्बो पत्नी मो. असलम घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
वार्ड संख्या पांच निवासी भाई इस्त्याक अहमद पुत्र नसरुद्दीन ने बहनोई मो. असलम, ससुर अब्दुल रहीम, सास इदिया और देवर अशरफ एवं देवरानी नसरीन पर बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने पांचों हत्यारोपी ससुरालियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
सोमवार को प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने मृतका के पति असलम को उसके घर से गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भाकुनी ने बताया कि फरार अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार हत्यारोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन