{"_id":"6ae5dc60357d87b7fb0c3ba4","slug":"hunting-of-migratory-birds-at-sharda-sagar-dam-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा सागर डैम में प्रवासी पक्षियों का शिकार: दो युवक पकड़े, एक कूदकर फरार; वन विभाग ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा सागर डैम में प्रवासी पक्षियों का शिकार: दो युवक पकड़े, एक कूदकर फरार; वन विभाग ने दर्ज किया केस
Sat, 31 Oct 2026 05:47 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:47 PM IST
सार
खटीमा के शारदा सागर डैम में वन विभाग ने 12 प्रवासी पक्षियों के शिकार के आरोप में दो युवकों को पकड़ा, जिनमें से एक डैम में कूदकर फरार हो गया। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शारदा सागर डैम में प्रवासी पक्षियों का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा शहर के शारदा सागर डैम में वन विभाग की टीम ने 12 प्रवासी पक्षियों के शिकार के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया, जिसमें से एक डैम में कूदकर फरार हो गया। वन विभाग के आरोपियों के विरुद्ध विभागीय केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वनक्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि सुरई वन क्षेत्र से लगे शारदा सागर में गश्त के दौरान शुक्रवार को एक नाव में संदिग्ध रूप से दो दिखाई दिए। शिकार की आशंका होने पर वन कर्मियों ने दो लकड़ी की नाव में सवार होकर नरकुल घास की आड़ लेते हुए उक्त नाव में सवार दोनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 12 मृत प्रवासी पक्षी रखे हुए मिले। उनके पास एक काली थैली में कुछ कीड़े मिले।
विज्ञापन
वनक्षेत्राधिकारी मनराल ने बताया कि उनकी गतिविधि से स्पष्ट था कि वह प्रवासी पक्षी का शिकार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सिसैया बंधा निवासी रोहित कुमार और राजू को पकड़कर सागर से किनारे पर लाया जा रहा था, इस दौरान राजू पानी में कूद कर नरकुल का सहारा लेते हुए भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी रोहित को पकड़कर रेंज कार्यालय में लाया गया। इस मामले में विधिक कार्यवाही गतिमान है |
विज्ञापन