{"_id":"63fa406e2e5b84e74f0779b4","slug":"hundred-startups-from-across-the-country-will-set-up-stalls-in-iim-today-kashipur-news-c-8-1-65439-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आईआईएम में आज देश भर के सौ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आईआईएम में आज देश भर के सौ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल
Sat, 25 Feb 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्टार्टअप की ओर से बनाए गए द्रोण, ट्रैक्टर और पहाड़ी दालों का होगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। आईआईएम में रविवार को उतिष्ठा के तहत स्टार्टअप मेला लगेगा। लगभग सौ स्टार्टअप मेले में अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। स्टार्टअप की ओर से बनाए गए द्रोण, ट्रैक्टर, खाद्य पदार्थ सहित अन्य उत्पाद देखने को मिलेंगे। पहाड़ी दालें और राजमा का प्रदर्शन भी होगा।
आईआईएम के निदेशक प्रो. कुलभूषण बलूनी ने बताया कि हमारे स्टार्टअप पूरे देश से आते हैं। फीड स्टार्टअप को नौकरी देने योग्य बनाने की दिशा में काम करता है। भावी उद्यमियों को फीड की ओर से सहायता देकर आगे बढ़ने में सहायता दी जाती है। फीड की ओर से 50 स्टार्टअप को सहायता की गई है। इन स्टार्टअप ने लगभग 1200 लोगों को अपने साथ लिया है। लगभग पांच लाख किसानों को हमारे कार्यक्रमों से फायदा हुआ है।
फीड यूनिट के डायरेक्टर प्रो. सफल बत्रा ने बताया कि साल 2015 में आईआईएम ने उतिष्ठा कार्यक्रम शुरू किया था, लेकिन तब बहुत कम लोग थे और रविवार को होने वाले कार्यक्रम में लगभग दस हजार लोगों के आने का अनुमान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे कुछ स्टार्टअप ने इन उत्पादों को खुद ही निर्मित किया गया है या मोडिफाई किया है। आईआईएम काशीपुर में 140 स्टार्टअप इंक्यूबेटेड हैं। इनमें से बहुत सारे स्टार्टअप को सरकार की मद्द से ग्रांट उपलब्ध करवाई गई है। उत्तराखंड में शायद हमें सबसे प्रोग्रेसिव इंक्यूबेटर कहलाने का पूरा हक है। हम पूरे उत्तराखंड में बूट कैंप करते हैं।
पहाड़ों पर जाकर कम्यूनिटी का विकास की योजना
फीड यूनिट के डायरेक्टर प्रो. सफल बत्रा ने बताया कि स्टार्टअप उत्तराखंड की मदद से प्रदेश में 18 जगह बूट कैंप कराने का निर्णय लिया है। इसमें से छह कैंप हम जनवरी में लगा चुका हैं, शेष कैंप भी जल्द पूरे किए जाएंगे। लगभग चार हजार बच्चों को वे इंटरपीन्योरशिप करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पहले अटल कम्यूनिटी सेंटर के लिए ढाई करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है ताकि हम पहाड़ों पर जाकर कम्यूनिटी का विकास कर सकें। आईआईएम स्टार्टअप मेले का
उत्तराखंड का सबसे बड़ा स्टार्टअप मेला माना जा रहा है उतिष्ठा
काशीपुर। आईआईएम का यह स्टार्टअप मेला प्रदेश का सबसे बड़ा स्टार्टअप मेला माना जा रहा है। मेले में देश के कोने कोने से नए नए बिजनेस आईिडया को लेकर स्टार्टअप आ रहे हैं।
डायरेक्टर कुलभूषण बलूनी ने बताया कि उतिष्ठ मेले में 20 इंवेस्टर्स मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में 30 महिलाओं और 50 उत्तराखंड के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र से स्टार्टअप आएंगे। असिस्टेंट डीन प्रो. वैभव भमोरिया ने बताया कि उत्तराखंड में ही नहीं देशभर में जो लोग उद्यम क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं उन लोगों तक पहुंचना और उनकी सहायता करना हमारी प्राथमिकता रहती है। प्रो. विवेक राय ने पहाड़ों पर उद्यम को कैसे विकसित किया जा सकता है।