फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   How To Stay Fit And Healthy

किशोरियों को एनीमिया और पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
How To Stay Fit And Healthy
काशीपुर में स्पंदन केंद्र पर किशोरियों को जानकारी देती सुपरवाइजर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। महिला सशक्तीकरण व बाल विकास विभाग की ओर से चल रहे पोषण माह कार्यक्रम में किशोरियों-बालिकाओं को एनीमिया और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। स्पंदन केंद्र रजवाड़ा में क्षेत्रीय सुपरवाइजर हेमा कांडपाल ने किशोरियों-बालिकाओं को आयरन प्राप्ति के प्रति जागरूक किया। गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों की माताओं को पोषण किट भी बांटी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जानकारी दी। एएनएम निर्मला चौहान ने किशोरियों को आयरन व एलवेंडाजोल की गोली, साबुन, मास्क, सेनेटरी पैड आदि बांटे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना ने विभाग की मस्कट सरुली बुआ की रंगोली बनाकर खाद्य सामग्री से श्रृंगार कर लाभार्थियों को पोषक तत्वों से युक्त आहार लेने, घर में मौजूद खाद्य सामग्री से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की जानकारी दी। वहां गुरविंदर कौर, सुहानी, गुनगुन, ममता ठाकुर, दीपा माथुर, बबीता परमार, मनोरमा, ऋतु राठौर, साक्षी, मीना, कुसुमलता, अलका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed