फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hounerd By Saini Mahasabha in Jaspur

मेधावी छात्र-छात्राओं और सरकारी सेवारत युवाओं किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hounerd By Saini Mahasabha in Jaspur
जसपुर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गण। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। सैनी महासभा ब्लॉक इकाई के बैनर तले आयोजित सैनी महासम्मेलन में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं और सरकारी सेवारत युवाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर स्थित एक पैलेस में आयोजित महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. कल्पना सैनी ने महाराजा शुर सैनी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने, दहेज प्रथा को समाप्त करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के गुर बताए। इसके उपरांत कल्पना सैनी ने सैनी समाज के हाई स्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा एवं नीट, इंजीनियरिंग आदि परीक्षाओं में बेहतरीन अंक प्राप्त करने एवं इस वर्ष सरकारी सेवा में लगे युवाओं समेत 75 मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृतिचिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वहां डॉ. बीर सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह सैनी, टीका सिंह सैनी, कुंदन सिंह सैनी, हरभजन सिंह सैनी, सैनी सभा के अध्यक्ष नारायण सिंह सैनी, डॉ. विजय सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह सैनी, राजेश सिंह सैनी, हरीश चंद सैनी, छत्रपाल सैनी, शंकर सैनी, भारत सैनी, वेद प्रकाश सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed