{"_id":"6094360f8ebc3ebf423bedbc","slug":"hospital-booked-for-overcharging-patient-kashipur-news-hld423610064","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के नाम पर कोविड मरीज से 88000 रुपये लेने वाले अस्पताल प्रबंधन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के नाम पर कोविड मरीज से 88000 रुपये लेने वाले अस्पताल प्रबंधन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज से अधिक शुल्क लेने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में छापा मारा। यहां अस्पताल के रिकार्ड में आरोपों की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आपदा अधिनियम और रंगदारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज द्वारा शिकायत की गई थी। एक अन्य अस्पताल में भी टीम ने छापा मारा लेकिन यहां टीम को कोई खामी नहीं मिली।
सीओ एपी कोंडे ने बताया कि काशीपुर निवासी एक युवक ने अपनी मां को मुरादाबाद रोड स्थित कोविड अस्पताल, स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक ने एएसपी प्रमोद कुमार को व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी थी कि अस्पताल में उसकी मां को इलाज के लिए 26 घंटे भर्ती किया गया और उसके एवज में उससे 88 हजार रुपये लिए गए। शिकायत पर कोरोना के नोडल अधिकारी अमरजीत साहनी और पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल में छापा मारा गया।
यहां अस्पताल के रिकार्ड जांचने पर युवक के आरोपों की पुष्टि हुई। अस्पताल में बेड फुल दिखाए गए थे जबकि कई बेड खाली थे। आर्थिक रूप से गरीब मरीजों को बेड फुल होने की बात कहकर बेड देने से मना किया जा रहा था। अस्पताल में कोविड नियमों का भी पालन नहीं किया गया था जिसके आधार पर अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ थाना काशीपुर में धारा 384, 188, 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि कोविड नियमों का पालन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम मुदाराबाद रोड स्थित एक और कोविड अस्पताल में पहुंची। यहां टीम ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और अस्पताल के रिकार्ड खंगाले। तीमारदारों से भी टीम नेे पूछताछ की लेकिन टीम को मौके पर किसी तरह की खामियां नहीं मिलीं। फिलहाल अस्पताल के दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। टीम में कोतवाल संजय पाठक, कटोराताल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, एसओ बीडी जोशी, एसआई रवींद्र बिष्ट, एसओ अरविंद चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
हमारे अस्पताल के कोविड वार्ड में 30 बेड हैं जिसमें से 22 बेड पर ही ऑक्सीजन की सप्लाई है। शेष आठ बेड पर हम कोविड के मरीज भर्ती नहीं कर सकते। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने उन आठ बेड को देखकर कार्रवाई की। मरीज के तीमारदार की ओर से अस्पताल प्रबंधन पर 88 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है वह भी गलत है।
- डॉ.रजनीश शर्मा, निदेशक,स्पर्श अस्पताल, काशीपुर।