{"_id":"623385fa2ce75a743e440cf8","slug":"holika-dahan-kashipur-news-hld4567363191","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली जली, गले मिले और उड़ाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली जली, गले मिले और उड़ाया रंग
विज्ञापन
होलिका दहन : काशीपुर के मोहल्ला घासमंडी में सजी होलिका की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। वहीं शहर के
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रंगों के पर्व होली को लेकर जिले भर में उल्लास का माहौल है। बृहस्पतिवार की शाम शुभ महूर्त में होलिका दहन किया गया। गन्ना और गेहूं की बालियों से पूजन किया गया और सुख, समृद्धि व ऐश्वर्य की कामना की गई। इस बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
बृहस्पतिवार की शाम लोगों का उत्साह देखते ही बना। नगर के सभी मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन के पंडाल सजाए गए थे। धार्मिक अनुष्ठान के साथ लोगों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। वहीं कई लोगों ने होलिका दहन से पहले होलिका स्थल पर पहुंच कर पूजा-अर्चना कर घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। उधर, जगह-जगह होलिका दहन स्थल को मोहल्लेवासियों ने फूलों व बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया था।
साथ ही होलिका दहन के दौरान लोगों ने होलिका में गन्ना भून कर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9.10 बजे से 10.40 बजे तक था। उधर, होलिका दहन के के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गश्त की।
विज्ञापन
--कोट--
सभी लोग होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाएं। किसी तरह का हुड़दंग न करें। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
-चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
-----
20 रुपये में बिका गन्ना और जौ की बालियां
रुद्रपुर। तराई में होली शुक्रवार को मनाई जा रही है। होली पर्व की खरीदारी को लेकर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। दुकानों में गुलाल, पिचकारियां और गुझिया आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़भाड़ रही। साथ ही होलिका दहन से पहले लोगों ने गन्ने के साथ जौ की बालियां भी खूब खरीदीं।
रुद्रपुर बाजार में आंबेडकर चौक से लेकर गांधी पार्क व मुख्य बाजार तक अबीर गुलाल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, गुझिया, मिठाइयों व पिचकारियों की दुकानें सजीं रहीं। सुबह से ही गुलाल व अन्य समान खरीदने के लिए बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़भाड़ रही। बच्चों के लिए बाजार में आर्कषक पिचकारियां उपलब्ध थीं। अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों की सबसे अधिक रुचि पिचकारियां खरीदने में रही। इसके साथ ही लोगों ने खाद्य सामग्री व सजावट का सामान भी खरीदा।
बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ को देखते हुए जाम की समस्या भी रही। जगह-जगह पुलिस कर्मी भी तैनात नजर आए। होलिका दहन से पहले रुद्रपुर में गन्ने और जौ की बालियों की खूब बिक्री हुई। एक गन्ने के साथ जौ की चार बालियां 20 रुपये में बिकीं। नैनीताल रोड के साथ ही आंबेडकर पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर लोग गन्ना और जौ की बालियां बेचते नजर आए।