फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Holi celebrations in District.

हरि खेल रहे हैं होली देवा तेरे द्वारे में...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrations in District.
शांतिपुरी के जवाहर नगर में होली गीत पर नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
ग्राम जवाहर नगर स्थित चंद्रकला मंदिर परिसर में मां जगदंबा मंदिर के प्रांगण में खड़ी होली की धूम रही। मंदिर परिसर के हवन कुंड में ज्योत जलाकर और परिक्रमा कर होली गायन किया गया। इस दौरान हरि खेल रहे हैं होली देवा तेरे द्वारे में, कैसे खेले सांवरिया के संग होली, जो बोले यशोदा के नंद के साथ कैसे खेले होली सहित अनेक होली गीत गाए गए। वहां पर डीएन जोशी, एनके शर्मा, पीसी जोशी, महेश उप्रेती, एनसी जोशी, विद्या सागर, जगदीश जोशी, हरीश कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, ग्राम जवाहर नगर की महिलाओं ने गायत्री कॉलोनी में प्रभा जोशी के घर पर बैठकी होली की। बरूत बरूत बात कलियुग ऐ रौ छो... आदि बोलों पर नृत्य किया। वहां पर लता पटवाल, रूपा कांडपाल, आशा पाठक, भगवती तिवारी, लता हरबोला, ममता, ललिता, मेघना आदि थे। इधर पंतनगर में विवि परिसर, फूलबाग, हल्दी और पत्थरचट्टा में होली बैठकों की धूम रही। झा कालोनी नेहरू इनक्लेव में कला पंत के आवास पर होली हुई। वहां पर किरन पांडेय, प्रगति पंत, सरिता, गरिमा वर्मा, कविता तिवारी, विमला बडोला, सावित्री भट्ट, मीनाक्षी आदि थे।
विज्ञापन

प्रयास सोसायटी ने दिव्यांगों के साथ होली खेली
काशीपुर। प्रयास मानव विकास सोसायटी की पदाधिकारियों ने ग्राम गढ़ीनेगी में जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के साथ होली खेली। बच्चों को मिठाइयां और पिचकारियां भी बांटीं गईं। वहां पर संस्था की अध्यक्ष वंदना चौधरी, प्रीति शर्मा, अलका पाल, अंजलि चौधरी, मौनी चौधरी, श्वेता चौधरी, सीमा खान, राम शर्मा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी में भी होली का रंग जमा
खटीमा। नगर की आदर्श कालोनी में राधा तिवारी के आवास पर महिलाओं ने बैठक होली में खूब रंग जमाया। वहां पर रेखा तिवारी, स्वाति भट्ट, कविता, प्राची भट्ट, किरन भट्ट, शोभा, रंजना ठकुराठी, विमला भट्ट आदि थे। इधर सिद्धेश्वर शिव मंदिर कंजाबाग में बैठकी होली हुई। (संवाद)
कुमायूं युवा प्रेस क्लब और कुर्मी महासभा ने मनाई होली
रुद्रपुर। कुमायूं युवा प्रेस क्लब एवं कुर्मी महासभा ने आर्य पार्क में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां पर महासभा अध्यक्ष सौरभ गंगवार, महामंत्री हरविंदर सिंह खालसा, राजकुमार शर्मा, सुदेश जोहरी, गोपाल भारती, गोपाल गौतम, रामपाल धनकर, पवन कुमार आदि थे। (संवाद)
सितारगंज में सजा रंगों का बाजार
सितारगंज। नगर के मुख्य बाजारों में शुक्रवार से गुलाल, अबीर और पिचकारियों के स्टॉल सज गए। भारत बंद के कारण स्टॉलों पर भीड़ कम रही। व्यापारी संदीप बंसल, संजय चंद्रा, चंद्र मदान ने बताया कि हर्बल गुलाल की मांग अधिक है। पंप पिचकारी, रंगीन टोपियां, राजस्थानी टोपी आदि बेचने के लिए लाई गई हैं। इस बार चीन निर्मित सामान नहीं मंगाया गया है। (संवाद)
श्री साईं शिक्षण संस्थान में मनाई होली
जसपुर। श्री साईं शिक्षण संस्थान में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने ऐसे चटक रंग डारो कन्हैया... के बोल पर खूब रंग जमाया। वहां पर संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह, प्राचार्या डॉ. ममता सिंह आकाश सक्सेना, अतुल शर्मा, राजीव कुमार, कौशल कुमार, ज्योति पंत, डॉ. सरिता सिंह आदि थे। (संवाद)
रंग में होली कैसे खेलूं सांवरिया तेरे संग...
बाजपुर। उत्तराखंड महिला संघ की ओर से शुक्रवार को रामभवन धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महिला संघ की अध्यक्ष अनीता शर्मा और संचालन रेखा मिश्रा ने किया। महिलाओं ने होली कैसे खेलूं सांवरिया तेरे संग... आदि पर रंग जमाया।

वहां संतोष, रीता, सरोज, पूनम, अंजली, काजल, निशा, शानू, उर्मिला आदि थे। इधर, गांव हरिपुरा हरसान निवासी सुरेश चंद जोशी के आवास पर बैठकी होली हुई। वहां पर उर्मिला पाठक, राधा डोभाल, कनक जोशी, सीमा जोशी, विमला, नीमा, माया, मंजू आदि थे। इधर, सनातन रक्षा दल की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में दल की राष्ट्रीय महासचिव साधना द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख सरिता, आभा तिलारा, दीप्ति शर्मा, पूनम राणा आदि थे। (संवाद)

पंतनगर के झा कालोनी नेहरू इंक्लेव में होली गीतों पर नृत्य करतीं महिला।

पंतनगर के झा कालोनी नेहरू इंक्लेव में होली गीतों पर नृत्य करतीं महिला।- फोटो : RUDRAPUR

सितारगंज में रंगों से सजा स्टॉल।

सितारगंज में रंगों से सजा स्टॉल।- फोटो : SITARGANJ

टीमा के आदर्श कालोनी में बैठकी होली में थिरकतीं महिला होल्यार।

टीमा के आदर्श कालोनी में बैठकी होली में थिरकतीं महिला होल्यार।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के सिद्घेश्व शिव मंदिर कंजाबाग में बैठकी होली गायन करतीं महिलाएं।

खटीमा के सिद्घेश्व शिव मंदिर कंजाबाग में बैठकी होली गायन करतीं महिलाएं।- फोटो : KHATIMA

गढ़नेगी में दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनातीं प्रयास मानव विकास सोसायटी की पदाधिकारी।

गढ़नेगी में दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनातीं प्रयास मानव विकास सोसायटी की पदाधिकारी।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर श्री साई शिक्षा संस्थान में होली खेलतीं छात्राएं।

जसपुर श्री साई शिक्षा संस्थान में होली खेलतीं छात्राएं।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर में होली गायन के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं।

बाजपुर में होली गायन के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed