फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   HoleFree Rudrapur Road

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी मार्ग के भरने लगे गड्ढे

Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
HoleFree Rudrapur Road
रुद्रपुर। क्षतिग्रस्त पड़े दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मार्ग के गड्ढों का भरान शुरू हो गया है। इसके साथ ही रुद्रपुर-पंतनगर मोड़ से देवलचौड़ तक 21 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। इससे रोजाना हल्द्वानी मार्ग से रुद्रपुर में सफर करने वाले लोगों को सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चार अप्रैल के अंक में तो अब हल्द्वानी मार्ग से हिचकोले खाते हुए नैनीताल जाएंगे पर्यटक शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक आकाश भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी मार्ग में गड्ढे भरान का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही एक तरफ से सड़क का भी चौड़ीकरण होना शुरू हो गया है। बताया कि सात मीटर सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा करना है। 21 किलोमीटर सड़क को 58 करोड़ रुपये के बजट से बनाया जा रहा है। करीब एक साल में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed