फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   History SheeterTwo Arrested in Lakhs Worth Theft in Khatima Including a History-Sheeter Khatima US Nagar

Khatima: चोरी का खुलासा, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश समेत दो को किया गिरफ्तार, तीन सौ सीसीटीवी फुटेज किए चेक

Sat, 30 May 2026 06:26 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: Renu Saklani Updated Sat, 30 May 2026 06:26 PM IST
सार

पुलिस ने चोरी का खुलासा कर हिस्ट्रीशीटर बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने यूपी के कई स्थानों में दबिश दी।

विज्ञापन
History SheeterTwo Arrested in Lakhs Worth Theft in Khatima Including a History-Sheeter Khatima US Nagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्य चौराहे के पास व्यापार मंडल अध्यक्ष व दो अन्य व्यापारियों की दुकानों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को खटीमा कोतवाली में चोरियों की घटना का खुलासा करते हुए सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि 18 मई की रात व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, नितिन बत्रा और संजय बत्रा की दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की गई थी।

विज्ञापन


खुलासे के लिए गठित टीमों ने दबिश के दौरान यूपी के न्यूरिया, बरखेड़ा, पीलीभीत, बदायू और जयपुर क्षेत्रों में लगभग 250-300 सीसी टीवी फुटेज का अवलोकन किया। सीओ ने बताया कि फुटेज में घटना की रात 20-22 साल के दो संदिग्ध रेलवे स्टेशन खटीमा की ओर से घटनास्थल को आते हुए दिखाई दिए थे। संदिग्ध युवक दुकानों की छतों में चढ़ते व उतरते हुए दिखाई दिए। दबिश के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी चोरों की सुरागकसी की गई।
विज्ञापन


11 मुकदमे दर्ज
शुक्रवार की रात खटीमा मंडी के पीछे रेलवे पटरी के किनारे से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम न्यूरिया हुसैनपुर, पीलीभीत,यूपी निवासी जैनुल आवेदीन और बरखेड़ा, बीसलपुर, पीलीभीत निवासी प्रवेश सक्सेना बताया। उनके पास से तीन लाख, 29 हजार, 700 रुपये नकद, 20 हजार रुपये का मोबाइल, चार ब्लैंक चैक और आलानकब बरामद हुए। शेष रकम उन्होंने ऑनलाइन गेम में हारने, नशे और घूमने-फिरने में खर्च करने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आंधी-तूफान से हरिद्वार-दून रेलमार्ग बाधित, ट्रैक पर गिरा पेड़, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

सीओ ने बताया कि अभियुक्त जैनुल आवेदीन न्यूरिया थाने का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध न्यूरिया, सुनगढ़ी और खटीमा में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 11 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि प्रवेश सक्सेना के विरुद्ध खटीमा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई केसी आर्या, एसआई अशोक कांडपाल, जीवन चुफाल, भपेंद्र रंसवाल, विजय सिंह, मोहन बोरा, मो. इशाक, ललित सिंह, कमल पाल, मोहसिन, भूपेंद्र आर्या आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed