फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Him behind bars accused of misconduct

सलाखों के पीछे पहुंचा दुराचार का आरोपी

Tue, 02 Feb 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
Him behind bars accused of misconduct

युवती की अस्मत के साथ खेलने वाले आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने को भागने की फिराक में था। एसएसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 
बता दें कि मूल रुप से खटीमा और वर्तमान मेें इंद्रा कालोनी निवासी युवती ने गऊघाट निवासी गगनदीप सिंह पर शादी का झांसा देकर साढ़े चार साल से दुराचार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गगनदीप, उसके पिता, मां और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर के अलावा रिश्तेदारों के घरों में भी दबिशें दे रही थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद गगनदीप की रविवार को पीलीभीत से होने वाली शादी भी रद्द हो गई थी। जिसके चलते गगनदीप की बारात ऐन वक्त पर नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए गगनदीप भूमिगत हो गया था। सोमवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गऊघाट स्थित घर पर छापा मारकर गगनदीप को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाने की टीम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर अच्छा काम किया है। उन्होंने टीम को एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed