फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Highlander Academy Wins The Final

Udham Singh Nagar News: जिला क्रिकेट लीग की चैंपियन बनी हाइलैंडर एकेडमी

Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Highlander Academy Wins The Final
- फाइनल मुकाबले में रुद्रा लायंस की टीम को नौ रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमेनिटी स्पोर्ट्स मैदान में हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी और रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी काशीपुर के बीच खेला गया। रुद्रा लायंस की टीम को नौ रनों से हराकर हाइलैंडर एकेडमी जिला क्रिकेट लीग की चैंपियन बनी।

सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिला क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में विकेट खोकर 282 रन बनाए। इसमें संजय सिंह ने 61, प्रखर वर्मा ने 93, जतिन विर्क ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य की पीछा करने उतरी रुद्रा लायंस एकेडमी की टीम मात्र नौ रन से मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद नाजिम रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज संजय सिंह, गेंदबाज का पुरस्कार काबिल गौतम को दिया गया। मैच के अंपायर तरुण आर्य और नमन ग्रेवाल रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग विदिशा कर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा व विशिष्ट अतिथि यूएस नगर के एसएशपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां राजीव चौधरी, विक्रांत चौधरी, हिमांशु शुक्ला, राजेंद्र सक्सेना, कादर खान, बलवंत सिंह, सुभाष अरोरा, अजय तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed