फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   High tension line from breaking and two scorched prisoner

हाईटेंशन लाइन टूटने से कैदी समेत दो झुलसे

Wed, 14 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Wed, 14 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की तार टूटने से आजीवन सजायाफ्ता कैदी समेत दो लोग करंट लगने से झुलस गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ने दोनों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी।


  मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) में आजीवन कारावास की सजा भोग रहा कैदी हरिद्वार निवासी राजू (40) पुत्र मनफूल गौशाला जा रहा था। पीछे से सुरिन ऑटो फैक्ट्री का सुपरवाइजर बैकुंठपुर शक्तिफार्म निवासी सुरंजन प्रमाणिक (29) पुत्र रविंद्र लाल बाइक से फैक्ट्री के लिए आ रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही राजू और सुरंजन जेल कैंप के चेक पोस्ट पर पहुंचे, ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और दोनों तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों झुलस गए। जेल की एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



  वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. हर्ष सिंह ऐरी ने दोनों का इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। जेलर जयंत पांगती ने बताया कि करंट से झुलसे कैदी की हालत सही है। बताया कि कैदी राजू हत्या के आरोप में 14 वर्ष से अधिक की सजा काट चुका है और 2004 में खुली जेल में सजा काटने आया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed