{"_id":"0e5d2d36585c8f7e713f8c0eea6db31c","slug":"high-school-student-shot-in-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के छात्र को सरेबाजार मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के छात्र को सरेबाजार मारी गोली
ब्यूूराे, अमर उजाला, किच्छा
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल के छात्र को बाइक पर बैठकर पुरानी रंजिश के चलते नगर के मेन बाजार में गोली मार दी गई। सरेबाजार गोलीबारी की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। घायल छात्र को डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।
वार्ड नौ निवासी शकील अहमद ने बताया कि उसकी पुत्री उजमा ने वार्ड नौ निवासी दिलशाद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के विवाह के बाद दिलशाद के परिजन उसके परिवार से रंजिश रखने लग गए थे। बताया कि दिलशाद के भाई ने रंजिश रखते हुए कई बार धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
शकील अहमद ने बताया देर शाम उसका बेटा शाहिद अपने घर से मक्खन खरीदने के लिए नगर के मेन बाजार में आया। आरोप लगाया कि मेन बाजार से मक्खन लेकर जब शाहिद अपने घर जा रहा था तो मोहम्मद नबी की चक्की के पास गली में दिलशाद के परिजनों ने शाहिद को घेर लिया और गोली मारकर भाग गए। गोली सिर से होते हुए निकल गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि तीन लोग बाइक पर आए थे। गोली लगने से घायल शाहिद को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने शाहिद को हल्द्वानी रेफर किया है। सरेशाम गोली चलने की घटना की सूचना पर कोतवाल रविन्द्र कुमार चमोली, एसएसआई योगेश उपाध्याय, एसआई खुशवंत सिंह समेत तमाम पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कोतवाल रविन्द्र कुमार चमोली ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। बताया कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। उधर, सरेबाजार गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोग अपनी दुकानों के शटर बंद कर अपने घरों को निकल लिए। घायल शाहिद लिटिल एजिंल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है।