फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   High Ranking of IIM Kashipur

Udham Singh Nagar News: आईआईएम काशीपुर ने एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप-20 में जगह बनाई

Tue, 06 Jun 2023 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
High Ranking of IIM Kashipur
आईआईएम काशीपुर
काशीपुर। शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को वर्ष 2023 के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग की घोषणा की। इसमें आईआईएम काशीपुर ने 19वीं रैंक हासिल कर शीर्ष 20 संस्थानों में जगह बनाई है।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी एस्कार्ट फार्म स्थित आईआईएम वर्ष 2021 में 33वें स्थान पर थ। साल 2022 की एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईएम काशीपुर 125 प्रबंधन संस्थानों में 23वें स्थान पर था। वर्ष 2011 में स्थापित संस्थान के इतने कम समय में 19वीं रैंक प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा आईआईएम काशीपुर अन्य आईआईएम को पीछे छोड़ते हुए अटल रैंकिंग ऑन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप में शीर्ष 50 रैंक प्राप्त करने वाला एकमात्र संस्थान भी बन गया है। ‘नवाचार’ के क्षेत्र में आईआईटी संस्थानों के बीच शीर्ष स्थान हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। एनआईआरएफ को शिक्षा मंत्रालय की ओर से भारत में उच्च शिक्षा के संस्थानों को रैंक करने के लिए अपनाया गया है। एनआईआरएफ रैंकिंग शिक्षण, सीखने और संसाधनों सहित मापदंडों, अनुसंधान, समावेशिता और सहकर्मी धारणा के आधार पर बनाई गई है। यह रैंकिंग वार्षिक प्रकाशित होती है। वर्ष 2016 में रैंकिंग में भाग लेने वाले कॉलेजों की संख्या 3500 थी, जो अब वर्ष 2023 में बढ़ कर 8688 हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed