{"_id":"560a3cf66299dea7816c3ff50eb1e97e","slug":"helpline-center-swdhar-missing-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वधार हेल्पलाइन केंद्र से किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वधार हेल्पलाइन केंद्र से किशोरी लापता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
अटरिया रोड स्थित स्वधार हेल्पलाइन केंद्र से किशोरी लापता हो गई। आनन-फानन में किशोरी की खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में केंद्र की वार्डन ने सिडकुल पुलिस को किशोरी की बरामदगी को तहरीर सौंपी। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अटरिया रोड स्थित शक्ति विहार कालोनी में स्वधार हेल्पलाइन केंद्र है। जहां पर लावारिस बच्चों को रखा जाता है। 31 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने लावारिस मिली एक 11 वर्षीय किशोरी कविता को स्वधार केंद्र में भर्ती कराया था। जो शुक्रवार की शाम करीब चार बजे स्वधार केंद्र से अचानक लापता हो गई। इसका पता चलते ही केंद्र में मौजूद महिला कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। केंद्र के सभी कक्षों के साथ ही उन्होंने आसपास किशोरी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में केंद्र की वार्डन सीमा कांडपाल ने मामले की जानकारी सिडकुल पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने जानकारी ली और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बाद में वार्डन ने किशोरी की बरामदगी को पुलिस को तहरीर सौंपी। सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। साथ ही किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन