{"_id":"651c55e79e5deb7346070367","slug":"help-for-neelima-rai-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-4389-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एशियाई खेल के लिए डीएसओ ने दिलाए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एशियाई खेल के लिए डीएसओ ने दिलाए उपकरण
Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चीन में चल रहे एशियाई खेलों में जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीलिमा राय को प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने अपने प्रयासों से खेल उपकरण दिला दिए हैं। करीब एक लाख रुपये की लागत के खेल उपकरण मिलने से नीलिमा काफी खुश हुईं। अब नीलिमा दिल्ली में चल रहे एशियन गेम्स के प्रशिक्षण के लिए बुधवार को रवाना हो जाएंगी।
नीलिमा को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने खेल निदेशालय को अपूर्ण प्रस्ताव भेज दिया था। इसलिए संयुक्त खेल निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने डीएसओ से स्पष्टीकरण मांग पूर्ण प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए थे। प्रभारी डीएसओ ने खेल निदेशालय को लॉन बॉल खेल के उपकरण की कोटेशन के साथ पूरा प्रस्ताव बनाकर दोबारा भेज दिया है।
इधर, खेल उपकरण न होने के कारण नीलिमा दिल्ली में चल रहे लॉन बॉल के प्रशिक्षण में भाग नहीं ले पा रहीं थीं। प्रभारी डीएसओ गिरीश और एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह विर्क ने बताया कि दिल्ली के एक डीलर से लॉन बॉल खेल के उपकरण खरीदे गए हैं। बताया कि यह उपकरण विदेश से मंगाए जाते हैं। इसके हर खिलाड़ी को चार लॉन बॉल, एक जेक, बॉल लिफ्टर, मेट आदि उपकरणों की जरूरत पड़ती है।