Uk: भाजपा विधायक पांडेय के बेटे से जुड़े जमीन विवाद में फिर हुई सुनवाई, दूसरे पक्ष ने जवाब के लिए मांगा समय
बाजपुर में भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय से जुड़े जमीन विवाद मामले में गठित जांच कमेटी ने सुनवाई की। इस दौरान अतुल पांडेय कमेटी के समक्ष पेश हुए जबकि दूसरे पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजपुर में भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के बेटे से जुड़े जमीन विवाद में गठित जांच कमेटी की ओर से शुक्रवार को सुनवाई की गई। इस दौरान विधायक के बेटे अतुल पांडेय कमेटी के समक्ष पेश हुए जबकि दूसरे पक्षकार के अधिवक्ता ने कमेटी को बताया कि गुरविंदर सिंह श्री हेमकुंड साहिब गए है और वह लौटने पर अपना पक्ष रखेंगे। कमेटी की ओर से आगे की तिथि घोषित की जाएगी।
आरोप है कि विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय ने गांव सैमलपुरी निवासी जनजाति समाज के व्यक्ति की तीन एकड़ से अधिक भूमि कूटरचित साक्ष्यों के आधार पर अपने नाम दर्ज कराई और उसके बाद गुरविंदर सिंह को बेच दी। गुरविंदर सिंह से मक्खन सिंह आदि ने खरीद ली।
शिकायत के आधार पर मंडलायुक्त ने भूमि संबंधित आदेश जनजाति के पक्ष में किया था। मामला चर्चा में आने पर विधायक अरविंद पांडेय ने तहसील में मंडलायुक्त का आदेश राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया लेकिन बाद में आदेश को हटा दिया था। इस पर मामला संदिग्ध मानते हुए रजिस्टार कानूनगो को उत्तरकाशी अटैच कर दिया गया। डीएम की ओर से एडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की। पिछले बृहस्पतिवार को भी जांच कमेटी ने सुनवाई की।
शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में सुनवाई की गई। इस दौरान विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय पेश हुए। दूसरे पक्षकार गुरविंदर सिंह के अधिवक्ता ने बताया कि गुरविंदर सिंह श्री हेमकुंड साहिब गए है। वहां से लौटने पर जवाब प्रस्तुत करेंगे।
इस दौरान पक्षकरों ने अपना पक्ष रखा था। विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय ने जमीन विवाद से संबंधित अधिकारियों को शामिल करने की मांग की है। कहा कि चुनाव नजदीक आने से उनके पिता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।