फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar: Crowd in hospital due to rhino virus CMS himself took command of OPD again

Udham Singh Nagar: रायनो वायरस की चपेट में आने से अस्पताल में लगी भीड़, सीएमएस ने खुद संभाली फिर ओपीडी की कमान

Thu, 13 Apr 2023 11:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2023 11:57 AM IST
सार

अधिकतर मरीजों का कहना था कि कुछ दिनों से उन्हें गला बंद होने, खराश व जुकाम की शिकायत है, जबकि उन्होंने इस अवधि में न तो कोई ठंडा पेय पिया था, न ही ठंडी तासीर का भोजन किया। सीएमएस के अनुसार मौमस के बदलाव के चलते रायनो वायरस का संक्रमण अधिक है। इस संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेेमाल जरूरी है। 

विज्ञापन
Udham Singh Nagar: Crowd in hospital due to rhino virus CMS himself took command of OPD again
 रुद्रपुर जिला अस्पताल में पीएमएस कार्यालय के बाहर लगी मरीजों की भीड़।

विस्तार

आजकल बगैर ठंडा पेय या फिर ठंडी तासीर का भोजन किए ही लोगों में गला बंद होने की शिकायत मिल रही है। किसी अंजान वायरस के संक्रमण की आशंका से जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी है। ईएनटी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा ने स्वयं ही ओपीडी की कमान संभाली है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिन्हा ने कार्यालय में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करनी शुरू कर दी है। दोपहर तक उन्होंने करीब 100 मरीजों की जांच की। अधिकतर मरीजों का कहना था कि कुछ दिनों से उन्हें गला बंद होने, खराश व जुकाम की शिकायत है, जबकि उन्होंने इस अवधि में न तो कोई ठंडा पेय पिया था, न ही ठंडी तासीर का भोजन किया।
विज्ञापन


सीएमएस के अनुसार मौमस के बदलाव के चलते रायनो वायरस का संक्रमण अधिक है। इस संक्रमण में होने वाले सामान्य लक्षणों में गले की खराश, छींक आना, खांसी, नाक बहना, सिरदर्द और शरीर में दर्द शामिल हैं। इससे बचने के लिए मास्क का इस्तेेमाल जरूरी है। उन्होंने बताया कि एच-3 एन-2 वायरस के संक्रमण के केस नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून में अब रोप-वे की जगह दौड़ेगी पॉड टैक्सी, पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक होगा पहले चरण का काम

जिले में खत्म हो चुकी है वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में 31 मार्च को कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। वर्तमान में रुद्रपुर स्थित केंद्रीय व मंडलीय औषधीय भंडार में न तो कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उपलब्ध है, न ही कोवैक्सीन की डोज। इस कारण जिले में कोरोना टीकाकरण भी बंद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed